मुख्यमंत्री ने लोगों से की यह अपील, कष्ट के लिए मांगी माफी

SHIVRAJ SINGH

भोपाल| मध्य प्रदेश कोरोना संकटकाल के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील की है| साथ ही उन्होंने प्रशासन को सहयोग करने को कहा है| श्री चौहान ने कहा है कि हम सब मिलकर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। हमारे कोरोना योद्धा जान हथेली पर रखकर आपकी सेवा में जुटे हुए हैं। पूरे मध्यप्रदेश में हमने कुछ शहरों को सील किया है तथा जहाँ कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे, उन हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सील करने का कार्य किया है।

सीएम ने कहा है कि मैं जानता हूं कई जरूरी चीजों की कमी के कारण आपको परेशानी हो सकती है। प्रशासन आवश्यक चीजों को आप तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है। फिर भी आपको कष्ट तो हो ही रहा है। इस कष्ट के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि आज अगर हम कष्ट सह लेंगे, तो कल कोरोना की इस बीमारी को परास्त कर बाहर निकलेंगे, तब मैं आपको मना लूंगा परंतु यदि बाहर निकलेंगे तो हो सकता है माफी मांगने व माफ करने के लिए रहे ही नहीं|

कोरोना के लक्षण हैं, तो संकोच ना करें, तत्काल बताएं
मुख्यमंत्री ने कहा यदि किसी में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं, तो संकोच न करें, तत्काल बताएं। हेल्पलाइन 104 अथवा 181 पर तत्काल सूचना दें। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी ऐसी नहीं है कि लक्षण है, तो मौत हो ही जाएगी। मौत केवल ऐसे प्रकरणों में ही होती है, जहां बताने में देर हो जाती है। प्रदेश में बहुत से लोग स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं। कईयों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद यदि मरीज आते हैं, तो ठीक होने की संभावना कम होती है। अतः लक्षण छुपाए नहीं बल्कि तुरंत बताएं। छुपाना महापाप है क्योंकि आप अपनी जिंदगी से खेल रहे हैं तथा अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews