भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर MP में होंगे कई कार्यक्रम, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 15 नवम्बर को बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित बल्लोपुर गांव में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे कहा जा रहा है कि पीएम मोदी यहीं से भगवन बिरसा मुंडा की याद में 150 रुपये के इस सिक्के को जारी कर सकते हैं।
Birsa Munda

Bhagwan Birsa Munda

MP CM Dr. Mohan Yadav congratulated birth anniversary Lord Birsa Munda : पूरा देश कल 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस एक रूप में मनायेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विशेष अवसर पर बिहार के जमुई में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी यहीं से भगवान बिरसा मुंडा की याद में 150 रुपये का स्मारक सिक्का जारी कर सकते हैं। उधर मध्य प्रदेश में भी को कार्यक्रमों का आयोजन इस विशेष दिन पर किया जायेगा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को भगवान बिरसा मुंडा जयंती की बधाई दी है।

भगवान बिरसा मुंडा की याद में जारी होगा 150 रुपये का स्मारक सिक्का  

अंग्रेजों के खिलाफ जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ने वाले महान योद्धा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनजातीय गौरव दिवस एक रूप में मनाता है, इस विशेष दिन पर भारत सरकार वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 150 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने का निर्णय लिया है।

15 नवम्बर को बिहार में मौजूद रहेंगे पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 15 नवम्बर को बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित बल्लोपुर गांव में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे कहा जा रहा है कि पीएम मोदी यहीं से इस सिक्के को जारी कर सकते हैं, यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है कि ये 150 रुपये का ये सिक्का प्रचलन में नहीं आयेगा, शुद्ध चांदी से बना ये सिक्का स्मारक सिक्का है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने बिरसा मुंडा जयंती की बधाई दी 

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मध्य प्रदेश में भी कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने  प्रदेशवासियों को बिरसा मुंडा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि बिरसा मुंडा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, एक ऐसा इन्सान जो भगवान बन गया उन्होंने आदिवासियों के लिए बिहार झारखंड की धरती से अग्रेजों से लड़ाई लड़ी और उनको खदेड़ दिया, प्रदेश में 15 नवम्बर को कई कार्यक्रम होंगे मुख्य आयोजन धार और शहडोल में होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews