
पूरे देश में आज असत्य पर सत्य की जीत, अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दशहरे के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनायें दी हैं और प्रदेश की सुख समृद्धि , खुशहाली के लिए मंगलकामनाएं की है, मुख्यमंत्री ने अपने आवास में शस्त्र पूजन और वाहन पूजन भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हमें ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का स्मरण कराकर सदैव धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की अथाह प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए संकल्पित होने का आहवान किया है।
मुख्यमंत्री ने बताई दशहरे से जुड़ीं कथाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि 17 लाख साल पहले भगवान श्री राम ने आज ही के दिन रावण पर विजय प्राप्त की थी और लोगों ने उत्सव मनाया था, उन्होंने कहा आज ही के दिन से जुड़ी एक मान्यता और है वो ये कि माँ जगदम्बा ने महिषासुर का वध किया था और महिषासुरमर्दिनी कहलाई थी।
शस्त्र पूजन, वाहन पूजन किया
डॉ यादव ने कहा असत्य पर सत्य की विजय एक इस महापर्व पर ना सिर्फ विजय मनाएं बल्कि संकल्प लें कि सबके जीवन में हमारे हाथ से मंगल ही मंगल हो, मेरी तरफ से पूरे प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं, मुख्यमंत्री ने विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में शस्त्र पूजन किया , आवास पर वाहन पूजन भी किया।
राजभवन में भी हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम
उधर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में विभिन्न शस्त्रों की विधिवत पूजा की। राज्यपाल पटेल ने राजभवन के वाहनों का भी पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितजनों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव और राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने की माँ काली की पूजा

मुख्यमंत्री आवास में वाहन पूजन

सीएम ने की शस्त्र पूजा
मुख्यमंत्री निवास पर शस्त्र पूजा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने विजयदशमी के अवसर पर विधि विधान से की पूजा अर्चना@DrMohanYadav51 #Dussehra #Dussehra2025 #DussehraCelebration #dusshera2025 pic.twitter.com/ZhRcTDfDif
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 2, 2025
प्रदेशवासियों की दशहरे की शुभकामनायें
दशहरा के पावन पर्व की प्रदेश व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं : CM@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #विजयदशमी #Vijayadashami pic.twitter.com/eMeX6py4Ut
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 2, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

