सीएम डॉ. मोहन यादव आज 7,832 टॉपर स्टूडेंट्स को देंगे स्कूटी, बालिकाओं को सेनिटेशन-हाइजीन के लिए करेंगे 61 करोड़ ट्रांसफर

शिक्षा को बढ़ावा देने और मेधावी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री शासकीय स्कूलों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी योजना के तहत राशि प्रदान करेंगे। साथ ही, प्रदेश में स्वच्छता और हाइजीन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 20 लाख से अधिक बालिकाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी।
Shri Mahakal Mahotsav Ujjain

CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में 12वीं कक्षा के 7,832 टॉपर विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूटी योजना के तहत राशि प्रदान करेंगे। इसी के साथ 20 लाख से अधिक बालिकाओं को सेनिटेशन और हाइजीन के लिए 61 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण भी किया जाएगा।

इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर भी उपस्थित रहेंगे।

टॉपर स्टूडेंट्स को स्कूटी के लिए राशि का वितरण होगा

सीएम मोहन यादव भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राज्यभर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले कुल 7,832 विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान करेंगे। राज्य सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 से शुरू की गई निशुल्क ई-स्कूटी/आईसीईएस योजना के तहत सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों में 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इस योजना में सभी फैकल्टी के वो नियमित छात्र पात्र हैं जो मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में अपनी स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करते हैं।

बालिका सेनिटेशन व हाइजीन के लिए राशि ट्रांसफर करेंगे

इसी के साथ मुख्यमंत्री समग्र शिक्षा की सैनिटेशन और हाइजीन योजना के तहत 20 लाख 37 हजार 439 बालिकाओं को 61 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे। इस योजना के तहत कक्षा 7वीं से 12वीं तक की शासकीय स्कूलों की छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए प्रतिवर्ष 300 रुपये प्रदान किए जाते हैं।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के तहत स्टाइपेंड वितरण

कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप (IV) योजना के तहत 20,100 बालिकाओं को 7 करोड़ रुपये का स्टाइपेंड भी वितरित किया जाएगा। इस योजना में छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं को शिक्षण सामग्री और स्टाइपेंड के लिए प्रति छात्रा 3,400 रुपये हर साल दिए जाते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews