मुख्यमंत्री की क्षमता अब संदिग्ध, इंदौर की स्थिति को केंद्र हैंडल करे : जीतू पटवारी

मुख्यमंत्री की क्षमता अब संदिग्ध, इंदौर की स्थिति को केंद्र हैंडल करे : जीतू पटवारी

इंदौर| मध्य प्रदेश में कोरोना (COVID-19) संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है| खासकर इंदौर में स्थिति बिगड़ती जा रही है, जहां मरीजों का आंकड़ा 700 तक पहुँच गया है| इस बीच पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (JITU PATWARI)ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (SHIVRAJ SINGH CHAUHAN)पर हमला बोला है| उन्होंने कहा प्रदेश के सीएम कोरोना से प्रदेश को संभालने के लिए सक्षम प्रतीत नहीं हो रहे है, उनकी क्षमता अब संदिग्ध है| उन्होंने केंद्र सरकार से मध्य प्रदेश के लिए विशेष रणनीति बनाने की मांग की है|

पूर्व मंत्री पटवारी ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर इंदौर की स्थिति पर चिंता जताई है| उन्होंने कहा हेल्थ बुलेटिन स्वास्थ विभाग ने जारी किया है जिसमे 400 से अधिक संपेल भेजे गए थे जिसमे 200 ऊपर संपेल पॉजिटिव आये हैं, यह लॉक डाउन के 25 वें दिन हुआ, यह एक गंभीर समस्या है| उन्होंने कहा क्या हम टेस्टिंग सही नहीं कर पा रहे, या लॉक डाउन के नियम का सही तरह से पालन नहीं करा पा रहे, या क्या हम बीमारी के तीसरे स्टेज पर पहुँच गए हैं, जो बिना लक्षण के पॉजिटिव निकल रहे हैं क्या पूरे समाज में यह बीमारी फैल रही है| यह स्थिति रेड जोन के गंभीर स्टेज पर है|

केंद्र सरकार हेंडल करे इंदौर की स्थिति
जीतू पटवारी ने कहा हम बार बार आग्रह कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री इंदौर को हेड क्वार्टर बनाएं, लेकिन पता नहीं वो ऐसा क्यों नहीं कर रहे| पटवारी ने कहा इंदौर की 40 लाख जनता को मुख्यमंत्री के भरोसे मौत के मुँह में नहीं डाल सकते| पटवारी ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा इंदौर की स्थिति को केंद्र सरकार हेंडल करें| इस परिस्थिति में प्रदेश का मुख्यमंत्री सक्षम नहीं है, देश की सरकार इस पर ध्यान दे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews