MP News: कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस शुरू, CM शिवराज करेंगे इन मुद्दों पर चर्चा, ले सकते है बड़ा फैसला, 5 फरवरी से विकास यात्रा

MP Collector Commissioner Conference

MP collector commissioner conference 2023: चुनावी साल 2023 में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में नजर आ रहे है। आए दिन प्रदेशवासियों के लिए नई घोषणाएँ कर रहे है और बड़े फैसले ले है।वही प्रदेश में संचालित सभी सरकारी योजनाओं पर भी पैनी नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को विभिन्न विषयों की समीक्षा के लिए मंत्रालय में कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस आयोजित की गई है, जिसमें सीएम सभी जिलों का हाल जानेंगें और विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

मंत्रालय में आज कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, एसपी कॉन्फ्रेंस होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान विभागवार विकास कार्य और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। दऱअसल,बैठक में पांच फरवरी से प्रदेश में प्रारंभ हो रही विकास यात्रा की तैयारी, कानून- व्यवस्था सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। पांच फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ हो रही है और उसके बाद विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो जाएगा। इसे देखते हुए सभी अधिकारियों को मंगलवार और बुधवार को भोपाल बुलाया गया है।

इन विषयों पर चर्चा

  • सीएम चौहान पेसा नियम 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करने के साथ मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना एवं मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।
  • वे नगरीय क्षेत्रों में अनाधिकृत कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना विकास भवन निर्माण अनुज्ञा उपलब्ध कराने की कार्यवाही, जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन, सीएम राईज स्कूलों के संचालन, शिशु मृत्युदर, नवजात शिशु मृत्युदर, मातृ मृत्युदर को कम करने हेतु किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा भी करेंगे।
  • कांफ्रेंस के दौरान आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के क्रियान्वयन, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं विभिन्न उपकरण प्रदाय संबंधी योजना में सैचुरेशन, संबल 2 योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा होगी। इस दौरान लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग का प्रस्तुतिकरण भी होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews