MP College: 60 हजार छात्रों के होंगे प्लेसमेंट, उच्च शिक्षा मंत्री बोले-विभाग कर रहा तैयारी

MP News, MP college

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कॉलेज छात्रों (MP College Student) के लिए बड़ी खुशखबरी है। उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने इस साल 60 हजार छात्रों को रोजगार देने की तैयारी की है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव  ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इस वर्ष प्रदेश के 60 हजार विद्यार्थियों का कौशल विकास कर उनका प्लेसमेंट हो सके।

यह भी पढ़े.. Dewas News: बीजेपी सांसद-विधायक ने बैठक से बनाई दूरी, मंत्री ने कांग्रेस को जमकर घेरा

आज उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने “रोजगार के लिए कौशल विकास में ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर एवं विद्यार्थियों की भूमिका” विषय पर छिन्दवाड़ा में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा कि मप्र शासन की योजनाओं के साथ निजी क्षेत्र में विद्यार्थियों को रोजगार (Employment), स्वरोजगार, स्टार्टअप (startup)  के लिए कौशल विकास बहुत महत्वपूर्ण है, इस दिशा में विभाग निरन्तर योजना बना कर काम कर रहा है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav)  ने कहा कि मध्यप्रदेश के युवा ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप से जुड़ें, इसलिए स्वामी विवेकानन्द कॅरियर मार्गदर्शन योजना के द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार रोजगार सम्बन्धी कार्यक्रम और प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत छिंदवाड़ा में प्रदेश स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 25 हजार विद्यार्थियों (College Student) ने पंजीयन करवाया था।

यह भी पढ़े.. Electricity: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर- ऐसा किया तो वसूला जाएगा जुर्माना

बता दे कि स्वामी विवेकानन्द कॅरियर मार्गदर्शन योजना (Swami Vivekananda Career Guidance Scheme) से विद्यार्थी लाभान्वित हो इसलिए प्रदेश के प्रत्येक महविद्यालय (MP College) में रोजगार सेल कार्य कर रही है और इन महाविद्यालयों में प्लेसमेंट अधिकारी भी बनाए गए हैं। इसी के साथ रोजगार के प्रयासों और आयोजनों को व्यापक रूप देने और प्रभावी बनाने के लिए जिला नोडल अधिकारी और समन्वयक भी बनाए गये हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews