
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट मध्य प्रदेश के कॉलेजों (MP Colleges) में सत्र 2021-22 के लिए छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया (Admission process) पूरी हो चुकी है। Offline कक्षाएं लगने के कारण विद्यार्थी कॉलेज पहुंचने लगे हैं। शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने छात्रवृत्ति के आवेदन की मांग की है। इस बार कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसमें आधार कार्ड (Adhar card) को अनिवार्य किया गया है। छात्रवृत्ति के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि छात्रों को आवेदन करने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता रहेगी। वहीं कॉलेज आवेदन जांच कर विभाग को भेजेंगे। अधिकारियों के मुताबिक 1 से अधिक छात्रवृत्ति ना मिले, इसके लिए आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में अगस्त से नवंबर महीने के बीच मध्य प्रदेश कॉलेज में छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई थी।
Read More : 1 करोड़ कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, वेतन में 95,000 रूपए तक की वृद्धि
प्रदेशभर के सरकारी और निजी कॉलेजों (Private colleges) में 6 लाख से अधिक विद्यार्थी ने एडमिशन लिया था। इसी बीच वित्त विभाग ने UG और PG के बचे हुए छात्रों को बड़ी राहत देते हुए प्रवेश की प्रक्रिया को नवंबर तक सहमति दी थी। इसके अलावा छात्रवृत्ति करने वाले छात्रों को बढ़ा दी गई है। 80 से ज्यादा कोर्स को यूजी और पीजी में शामिल किया गया है।
SC-ST-OBC के अलावा मेधावी छात्र को भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की छूट दी गई है। वही छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म भेजने के समय को भी बढ़ाया गया है। विद्यार्थी 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे वहीं आवेदन के बाद कॉलेज विभाग द्वारा आवेदन की जांच की जाएगी। जिसके बाद विभाग द्वारा छात्रों की जानकारी उच्च शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि छात्रवृत्ति की राशि जनवरी के तीसरे सप्ताह तक जारी की जा सकती है।
