MP Congress : प्रस्तावित जन आक्रोश यात्रा के लिए कांग्रेस की मीडिया टीम ने बनाये प्रभारी, ये नेता संभालेंगे जिम्मेदारी

MP CONGRESS Gwalior News

MP Congress : भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस मध्य प्रदेश में जल्दी ही जन आक्रोश यात्रा निकालने वाली है, पार्टी ने इसकी तैयारियां तेज कर दी है, जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस भाजपा सरकार की कमियों को जनता तक पहुंचाएगी और अपनी 15 महीनों की सरकार की उपलब्धियां याद दिलाएगी, कांग्रेस के मीडिया विभाग ने इसके लिए प्रभारी नियुक्त किये है।

जन आक्रोश यात्रा के लिए मीडिया विभाग के प्रभारी घोषित  

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुत जल्दी प्रारंभ होने वाली कांग्रेस की ‘‘जन आक्रोश यात्रा’’ को लेकर मीडिया विभाग के पदाधिकारियों और प्रवक्तागणों को मीडिया से समन्वय स्थापित कर यात्रा के प्रचार-प्रसार के दायित्व का निर्वहन करने हेतु प्रभारी बनाया बनाया है। ये प्रभारीगण अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में यात्रा के दौरान पूरे समय वहां उपस्थित रहकर यात्रा के व्यवस्थित संचालन और प्रचार-प्रसार का जिम्मा संभालेंगे।

इन नेताओं को पार्टी ने दी जन आक्रोश यात्रा की जिम्मेदारी 

केके मिश्रा ने बताया कि भोपाल संभाग में मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज और प्रवक्ता स्वदेश शर्मा, मालवा निमाड़ क्षेत्र में मीडिया उपाध्यक्ष संतोष सिंह गौतम, प्रवक्ताद्वय अमीनुल खान सूरी और अमित चौरसिया, ग्वालियर संभाग में मीडिया उपाध्यक्ष आरपी सिंह और प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, चंबल संभाग में प्रवक्ताद्वय अजीत सिंह भदौरिया और कुंदन पंजाबी, बुंदेलखंड में मीडिया उपाध्यक्ष अवनीश बुंदेला, प्रवक्ताद्वय संदीप सबलोक और अभिषेक गौर, होशंगाबाद (नर्मदापुरम) संभाग में मीडिया उपाध्यक्ष सुश्री संगीता शर्मा और प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, महाकौशल क्षेत्र में प्रवक्ताद्वय महेन्द्र अमूले और रोहित यादव, विंध्यक्षेत्र में प्रवक्ताद्वय शहरयार खान और रवि वर्मा, उज्जैन संभाग में प्रवक्ताद्वय विवेक गुप्ता और नीलाभ शुक्ला को प्रभारी बनाया गया है।

ये तीन प्रदेश प्रवक्ता मुख्यालय से रखेंगे नजर 

केके मिश्रा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद जाट, संतोष सिंह परिहार और मिथुन सिंह अहिरवार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रहकर इन पूरी यात्राओं के समन्वय और प्रचार-प्रसार का दायित्व निभायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews