MP: कांग्रेस नेता कोरोना पॉजिटिव, दिग्विजय समेत कई पूर्व मंत्री रहे थे संपर्क

MP News

भोपाल।

एमपी (MP) में एक के बाद एक नेता कोरोना की चपेट में आ रहे है। अब ग्वालियर (Gwalior) के डबरा से कांग्रेस नेता (Congress Leader) कीर्ति सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वही उनके संपर्क में आए नेताओं-कार्यकर्ताओं में ह़ड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कीर्ति सिंह की कांटेक्ट हिस्ट्री डबरा के अलावा भोपाल और दिल्ली तक है। एक जून को वे दिल्ली गए थे और वहां पर अपने कई परिचितों से भी मुलाकात की थी। इसके बाद वे 5 जून को भोपाल पहुंचे, जहां पर पू्र्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (digvijay singh) और कमलनाथ (kamalnath) के ओएसडी सहित अन्य नेताओं के संपर्क में आए। 7 जून को वे डबरा लौटकर आए।इसके बाद 10 जून को ठाकुर बाबा रोड स्थित तिवारी मैरिज गार्डन में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, विजयलक्ष्मी साधौ सहित कई नेता शामिल हुए थे। कीर्ति सिंह की लंबी कांटेक्ट हिस्ट्री की सूची तैयार कर स्थानीय प्रशासन ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को भेजी है।

इसके अलावा दिल्ली में भी कई लोगों से मिले।डबरा में भी कई नेताओं के संपर्क में आने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है।अब स्थानीय प्रशासन ने कीर्ति सिंह के संपर्क में आए सभी लोगों की सूची संबंधित कलेक्टरों को भेजी है, उनके परिवार और रिश्तेदारों की आज सैंपलिंग कराई जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews