कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, भितरघाती होंगे चिन्हित, राहुल गांधी 3 जून को भोपाल में लेंगे पर्यवेक्षकों की बैठक

उमंग सिंघार ने कहा पंचायत और वार्ड स्तर पर को कांग्रेस की विचारधारा को कैसे नीचे उतारा जाए उस पर पार्टी ने विचार किया है भविष्य की यह रणनीति है इसका फायदा पार्टी को मिलेगा।
Rahul Gandhi Umang Singhar

लोकसभा चुनावों और मध्य प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस अपने संगठन में बदलाव करने जा रही है, कांग्रेस ने इसे संगठन सृजन अभियान नाम दिया है, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी इसकी शुरुआत की है, इसे आगे बढ़ाने और पर्यवेक्षकों , पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करने राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आ रहे हैं, माना जा रहा है कि इस अभियान के जरिये कांग्रेस गद्दारों, भितरघातियों की पहचान करेगी और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।

चुनावों में मिली हार के बाद हुए मंथन में पार्टी के सामने कई तरह की शिकायतें आई जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का पार्टी उम्मीदवार के साथ सहयोग नहीं करना एक बड़ी शिकायत थी, पार्टी के जमीनों कार्यकर्ता उन्हें सम्मान नहीं दिये जाने से नाराज थे, बड़े नेताओं से अपनी उपेक्षा उन्हें हाशिये पर खड़ा महसूस करा रही थी, इन सब शिकायतों को दूर करने के लिए पार्टी नए सिरे से संगठन में बदलाव कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज मीडिया से बात करते हुए बताया कि पार्टी की सोच रही है, राहुल गांधी की सोच है कि जो जमीन पर पार्टी के लिए काम करता है उसको सम्मान मिलना चाहिए, इसी दिशा में अब गुजरात मॉडल पर मध्य प्रदेश में भी संगठन में बदलाव होगा, जिलाध्यक्ष को मजबूत बनाया जायेगा।

3 जून को राहुल गांधी भोपाल में लेंगे बैठक 

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 3 जून भोपाल आ रहे हैं वे आईसीसी पर्यवेक्षक, प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल होगा, वे पीसीसी पर्यवेक्षकों की सूची भी जरी करेंगे जो AICC द्वारा जिलों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों की मदद के लिए जिलों में जायेंगे।

भितरघाती, गद्दारों को दिखाया जायेगा बाहर का रास्ता 

कांग्रेस में रहकर भाजपा के लिए काम करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका के सवाल पर उमंग सिंघार ने कहा कि ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है, हम इस अभियान में ऐसे भितरघातियों को चिन्हित करेंगे और बाहर का रास्ता दिखायेंगे और पार्टी से शिद्दत से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा।

इसलिए नियुक्त किये गए AICC पर्यवेक्षक

AICC द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने के सवाल पर उमंग सिंघार ने कहा कि पार्टी ने गुजरात में ऐसा किया है और गुजरात के तर्ज पर संगठनात्मक बदलाव हो रहा है, इस विचार को लेकर सभी जिलों में AICC ने पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं, उन्होंने कहा कि पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए और आम कार्यकर्ता को कैसे सम्मान दिलाया जाए।

[dgv_vimeo_video id=”1088696236″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews