जीतू पटवारी ने चुनाव आयुक्त को बताया BJP का कार्यकर्ता, बोले- SIR पर कांग्रेस की नजर, हर बूथ पर कार्यकर्ता तैनात

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को 1047 ब्लॉक में बांटा है और हर ब्लॉक में एक एक नेता को जिम्मेदारी दी गई है मुझे भी 1 बूथ की जिम्मेवारी दी गई है
Jitu Patwari Bhopal

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की BJP सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने के आरोप लगाये हैं, उन्होंने खाद की होम डिलेवरी पर तंज कसते हुए कहा कि अभी तक तो डंडे पहुंचाए हैं खाद पहुंचाएंगे तो अच्छी बात है। कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव आयुक्त को भाजपा का कार्यकर्ता बतात एहुये बड़ा हमला किया है।

जीतू पटवारी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री बोलते रहे कि खाद की कोई कमी नहीं है लेकिन असलियत सामने है किसान लाइन में लगा रहा उसे खाद की जगह डंडे मिले, महिलाएं लाइन में लगी रहीं उन्हें भी डंडे मिले सरकार घर घर खाद पहुँचाने की बात अपना काला चेहरा छिपाने के लिए कर रही है।

बिहार चुनाव परिणाम पर संदेह जताते हुए जीतू पटवारी ने कहा बिहार में स्ट्राइक रेट 90 प्रतिशत से ज्यादा रहा,  महाराष्ट्र में और जगह भी स्ट्राइक रेट 90 प्रतिशत  से ऊपर रहा, ये अपने आप में मैसेज है कि चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट है और चुनाव आयुक्त बीजेपी का कार्यकर्ता है।

जिला अध्यक्षों के कामकाज का मूल्यांकन करेगा कनेक्ट सेंटर 

हाल ही में कांग्रेस द्वारा कार्यकर्ताओं को दिए प्रशिक्षण के सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि प्रशिक्षण में सभी जिला अध्यक्षों को बताया गया है कि हमारा एक कनेक्ट सेंटर है जो हर टीम महीने में आपके काम का मूल्यांकन करेगा और रिपोर्ट देगा, इससे समीक्षा भी होगी रिकोनाइजेशन होगा पनिशमेंट भी होगा।

कांग्रेस की शिकायतों पर जागा चुनावा आयोग  

जीतू पटवारी ने कहा कि यदि SIR सकारात्मक वोटर सफाई अभियान है तो ये उत्सव के माहौल में होना था इसमें डर का माहौल क्यों है? उन्होंने कहा जब कांग्रेस ने 20 बार शिकायतें की तब चुनाव आयोग जागा और जाँच की फिर 12-13 कलेक्टरों को फटकार लगाई।

SIR में पूरी तरह सहयोग करने की अपील 

जीतू पटवारी ने कहा चुनाव आयोग ने पहली बार नेरेटिव बनाया है कि आपके वोट के अधिकार को आपको सुरक्षित रखना है जबकि आपके मौलिक अधिकार ये कहते हैं कि चुनाव आयोग आपके वोट के अधिकार को सुरक्षित रखेगा लेकिन चुनाव आयोग और पीएम मोदी की सरकार ने कहा है आपके वोट के अधिकार को आपको सुरक्षित रखना है, इसलिए  SIR को लेकर मैं मध्य प्रदेश की जनता से अपील करना चाहता हूँ कि जो फॉर्म आपके पास आये हैं उसे जरूर भरें और इसमें सहयोग करें।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को 1047 ब्लॉक में बांटा 

जीतू पटवारी ने कहा पीएम मोदी की नीयत ठीक नहीं है वे सत्ता पर कब्ज़ा करना चाहते लेकिन हम चुनाव को मेन्युप्लेट नहीं होने देंगे, हमें ज्यादा सजग होने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को 1047 ब्लॉक में बांटा है और हर ब्लॉक में एक एक नेता को जिम्मेदारी दी गई है मुझे भी 1 बूथ की जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने बताया प्रदेश में पार्टी ने 100 प्रतिशत BLA सभी बूथों पर बनाए है ,  BLA 2 भी बनाए है उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा ही है। कांग्रेस व्\ओत चोरी नहीं होने देगी।

[dgv_vimeo_video id=”1137647669″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews