MP News : कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र, याद दिलाया चुनावों से पहले किसानों से किया वादा

जीतू पटवारी ने लिखा- याद रखिये सदन में कांग्रेस के विधायक और सड़क पर गेहूं और धान पैदा करने वाले किसान आपसे ये सवाल करेंगे कि वादा पूरा क्यों नहीं हुआ?
jitu patwari

MP News : मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार फसलों के समर्थन मूल्य का मुद्दा उठा रही है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे लेकर मोर्चा संभाला हुआ है वे लगातार सरकार को याद दिला रहे हैं कि आपने गेहूं और धान के लिए कितना समर्थन मूल्य घोषित करने का वादा किया था लेकिन वो अब तक पूरा नहीं हुआ, आज एक बार फिर जीतू पटवारी ने सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर भाजपा का वादा याद दिलाया है।

जीतू पटवारी ने याद दिलाया गेहूं और धान के समर्थन मूल्य का वादा  

जीतू पटवारी ने लिखा मुख्यमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि गेहूं और धान के लिए घोषित समर्थन मूल्य का आदेश तत्काल लागू करें और इसी बजट में यह भी सुनिश्चित करें कि किसानों को इसके लिए बकाया राशि बोनस के रूप में दी जाए, मध्यप्रदेश के किसानों की यह जरूरत भी है और अधिकार भी।

कांग्रेस बोली- भाजपा सरकार में उनका ही वादा पूरा नहीं हो रहा 

कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में लिखा था कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये और धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये किया जायेगा लेकिन किसानों से किया ये वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ, 20 साल पुरानी प्रदेश की भाजपा सरकार में उनका ही वादा और मोदी की गारंटी पूरी नहीं हो पा रही है।

जीतू पटवारी ने लिखा – मैं याद दिलाना चाहता हूँ कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दो गुनी करने का बार बार वादा किया लेकिन आय तो दो गुनी नहीं हुई खर्च चार गुना बढ़ गया, याद रखिये सदन में कांग्रेस के विधायक और सड़क पर गेहूं और धान पैदा करने वाले किसान आपसे ये सवाल करेंगे कि वादा पूरा क्यों नहीं हुआ?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews