Hindi News

कांग्रेस के विधानसभा प्रदर्शन पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार, पूछा पंडित जवाहर लाल नेहरू कौन से बंदर थे?

Written by:Atul Saxena
Published:
कांग्रेस ने कहा भाजपा सरकार के हाथ में उस्तरा आ गया है, और वह युवाओं के रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं, कानून-व्यवस्था और किसानों के अधिकारों को बेरहमी से काट रही है।
कांग्रेस के विधानसभा प्रदर्शन पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार, पूछा पंडित जवाहर लाल नेहरू कौन से बंदर थे?

मध्य प्रदेश विधान सभा में शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस ने प्रदर्शन और सरकार के विरोध का सिलसिला जारी रखा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में बंदर की शक्ल का मास्क पहनकर विधायक पहुंचे, मुंह पर बंदर का मास्क, हाथ में सांकेतिक उस्तरा और गले में भाजपा सरकार की तख्ती लटकाए कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी की, कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने पलटवार किया है।

उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को बंदर सरकार बताया और कहा बंदर सरकार का उस्तरा नहीं चलने देंगे, सिंघार ने विधानसभा परिसर में मदारी और बंदर जैसा सीन क्रियेट किया, किसी ने पूछा ये बंदर क्या कर रहा है, सिंघार बंदर की तरफ इशारा करते हुए बोले ये भाजपा सरकार का बंदर है।

कांग्रेस का प्रदर्शन,बंदर का मास्क, हाथ में उस्तरा!  

उन्होंने कहा ये बंदर स्वास्थ्य पर उस्तरा चला रहा है, लैंड पर उस्तरा चला रहा है, किसानों पर उस्तरा चला रहा है, ओबीसी आरक्षण पर उस्तरा चला रहा है, उन्होंने कहा भाजपा सरकार वो बंदर है जो हर वर्ग पर उस्तरा चल रही है उन्होंने कहा इस बंदर को कंट्रोल करना होगा।

लोकतंत्र का उपहास करना कांग्रेस की आदत

कांग्रेस के इस तरह प्रदर्शन पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र का उपहास करना कांग्रेस की आदत हो गई है कांग्रेस न्यायपालिका का अपमान कर रही है, कांग्रेस निर्वाचन आयोग का अपमान कर रही है, कांग्रेस निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान करने के लिए बंदर के हाथ में उस्तरा देकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

नेहरु, अर्जुन सिंह, वोरा, दिग्विजय सिंह बंदर थे? 

भाजपा सरकार को बंदर कहने पर भड़कते ही रामेश्वर शर्मा ने पूछा कि कांग्रेस बताये जबपंडित जवाहर लाल नेहरू सत्ता पर काबिज थे प्रधानमंत्री थे तो वे कौन से बंदर थे, क्या पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मोतीलाल वोरा, अर्जुन सिंह बंदर थे? शर्मा बोले कांग्रेस को जनता की आवाज उठाना आता नहीं और मीडिया में छपने के लिए नए नए ड्रामे करती है।

कांग्रेस की जलन की बदबू सब जगह आ रही है 

रामेश्वर शर्मा ने कहा कांग्रेस कभी ताड़का का रूप धारण करती है कभी बंदर का रूप धारण करती है यदि आपके मन में ताड़का बनने, बंदर बनने की इच्छा है तो हम प्रार्थना करते हैं भगवान आपकी सुन ले, मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूँ मध्य प्रदेश और देश विकास की रफ़्तार पर वन्दे भारत की तरह दौड़ रहा है और कांग्रेस जल रही है और उसके जलने की बदबू सब जगह आ रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews