CM से संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की बातचीत बेनतीजा, 2 प्रमुख मांगों पर अड़े, जारी रहेगी हड़ताल

mp patwari news

MP Contract Health Workers Strike : एमपी स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल आगे भी जारी रहने वाली है। गुरूवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान से संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की बातचीत बेनतीजा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक वेतनमान का 90 प्रतिशत और सीएचओ का MLHP कैडर के आदेश जारी नहीं होते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

दरअसल, 18 अप्रैल से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितिकरण समेत कई मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी हडताल पर हैं। कर्मचारियों का आऱोप है कि 2022 के अंतिम माह में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा किए गए 22 दिन के प्रदर्शन के उपरांत राज्य सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक माह में मांगे पूर्ण करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन तीन माह गुजर जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो अब फिर से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए है।

गुरूवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक बेनतीजा रहने के बाद अब प्रदेश के लगभग 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मी 8 मई को सीएम हाउस का घेराव करने की तैयारी में है।इस दिन संविदा स्वास्थ्यकर्मी अपने परिवार के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात करेंगे।

ये भी अन्य मांगें

1. सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
2. हमारे पूर्व में संविदा कर्मचारी थे उन्हें निष्कासित कर दिया गया है, उनकी वापसी हो।
3. हमने तीन महीने पहले जो आंदोलन किया था उसमें हमारे कुछ साथियों पर प्रकरण दर्ज किए गए, धाराएं लगाई हैं, उन प्रकरणों को वापस लिया जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews