MP Corona Update: 12 फिर कोरोना पॉजिटिव, 9 दिन में नए 84 केस, भोपाल ने बढ़ाई चिंता!

mp corona today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नवंबर 2021 महीने के आखरी सप्ताह में मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Update) की रफ्तार बढ़ती नजर आ रही है। आए दिन पूरे प्रदेश में 12 से ज्यादा पॉजिटिव सामने आ रहे है। 23 नवंबर 2021 को 12  नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें भोपाल में तो इंदौर 3 में फिर नए केस मिले है।राहत की बात ये है कि 12 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों (MP Corona Active Case) की संख्या 90 हो गई है।

यह भी पढ़े.. MP Job Alert 2021: मप्र में इन पदों पर निकली है भर्ती, 2.60 तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट् के अनुसार, 23 नवंबर 2021 को प्रदेश में 12 नए मामले सामने आए है, जिसमें से भोपाल में 6, इंदौर में 3, बैतूल, जबलपुर और रायसेन में एक नया पॉजिटिव मिला है। भोपाल के 6 केस में 3 CRPF के जवान शामिल है वही इंदौर में 1 कोरोना मरीज की मौत हो गई। यहां 3 में से 2 केस महू स्थित मीट्रिक कैंप के जवान के परिजन है।  वर्तमान में MP में कोरोना के एक्टिव केस 90 हो गए है। वही कोरोना संक्रमण की दर 0.02 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 43 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 426 ठीक हो गए। कोरोना के कारण 10 हजार 527 की मौत हो चुकी है।

पिछले 10 दिन में 12 जिलों में 96 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 36, इंदौर में 27, दमोह में 11, जबलपुर में 8, रायसेन में 4, राजगढ़ में 3, शहडोल में 2 और बड़वानी, श्योपुर, होशंगाबाद, बैतूल व ग्वालियर में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले कोरोना केसों (MP Corona Active Case Today) की बात करें तो मंगलवार 23 नवंबर को 12, सोमावर 22 नवंबर को 13, 21 नवंबर को 17, 20 नवंबर को 11,19 नवंबर को 6, 18 नवंबर को 7, 17 नवंबर को 5, 16 नवंबर को 4, 15 नवंबर को 8, 14 नवंबर को 13, 13 नवंबर को 11 केस, 12 नंवबर को 9 केस, 11 नंवबर को 12 केस, 10 नवंबर को 5 केस, 9 को 9, 8 और 7 नवंबर को 6-6 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।

यह भी पढ़े.. MP Government Job: 8वीं-10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, 28 नवंबर लास्ट डेट, इंटरव्यू से चयन

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि 24 नवंबर फिर से #MPVaccinationMahaAbhiyan है। हमने अभी तक सभी विधिवत सम्पन्न किए हैं। मैंने देखा है कि कल कुछ पॉजिटिव केस आए हैं। टीकाकरण बहुत आवश्यक है। हम लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें ताकि वह कोविड से सुरक्षित हो सकें।अलग-अलग विभाग वर्कआउट करें। बिना किसी परेशानी के आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। अपने-अपने प्रभार के जिलों में खाद्य आपूर्ति की समीक्षा करते रहें।

कोरोना से हुई मौत पर मिलेगी 50 हजार अनुग्रह राशि

  • राज्य शासन (MP Government) ने कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु होने पर मृतक के वारिसान को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।अनुग्रह राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला कलेक्टर को प्रस्तुत करना होगा।कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अनुग्रह राशि स्वीकृत की जाएगी।
  • आवेदन का निराकरण 30 दिवस की अवधि में किया जाएगा। अनुग्रह राशि का भुगतान आवेदक के बैंक खाते में किया जाएगा।कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु के लिये दी जाने वाली अनुग्रह राशि के लिये नियत तिथि की गणना देश में कोरोना के पहले प्रकरण के प्रकाश में आने की दिनांक से होगी।प्रकरण में मृतक के पति/पत्नी प्रथम हकदार होंगे। पति/पत्नी न होने की स्थिति में अविवाहित विधिक संतान एवं संतान न होने की स्थिति में मृतक के माता-पिता अनुग्रह राशि के हकदार होंगे।
  • कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु यदि जहर से, दुर्घटना से, आत्म-हत्या या मानव हत्या को कोविड-19 से मृत्यु नहीं माना जायेगा। ऐसे व्यक्तियों/शासकीय कर्मियों के वारिसानों को,जिन्हें मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना या मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना का लाभ दिया गया हो अथवा इन योजनाओं से लाभान्वित होने की पात्रता रखते हों, अनुग्रह राशि के पात्र नहीं होंगे।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में लागू बीमा योजना में शामिल शासकीय कर्मी अनुग्रह राशि के लिये पात्र नहीं होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews