MP Corona: 24 घंटे में 1760 नए पॉजिटिव, 4 की मौत, इंदौर-भोपाल में ज्यादा केस

mp corona today 20 feb 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Today) के आंकड़ों का ग्राफ दिनों दिन नीचे आ रहा है और एक्टिव केस 16 हजार पहुंच गए है। 14 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1700 से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update Today 14 Feb 2022) सामने आए है और 4 की मौत दर्ज की गई है। राहत की बात ये है कि करीब 4555  मरीज डिस्चार्ज भी हुए है। वर्तमान में संक्रमण दर 2.4% के आसपास और रिकवरी रेट 95.00% बना हुआ है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, जिलों-ग्राम पंचायतों को होगा लाभ, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

आज 14 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 1760 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Report Today) में से भोपाल में 372, इंदौर में 155, रायसेन में 66, सागर में 62, सीहोर में 63, सिवनी 74, शिवपुरी में 53, विदिशा में 51पन्ना-नरसिंहपुर में 40-40, बाकी अन्य जिलों में मिले है। वही भोपाल, दतिया, अलीराजपुर और जबलपुर में एक-एक मौत दर्ज की गई है। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 16929 हो गई है।वही 4555 मरीज डिस्चार्ज हुए है।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ी राहत, पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम लागू, ऐसे मिलेगा लाभ

अबतक प्रदेश में 10,27,651 लोग संक्रमित हो चुके है, इसमें से अब तक 10,00,025 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वही अब तक कुल 10,697 लोगों ने जान गंवाई है। सोमवार को 2,46,208 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,24,76,826 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।इधर, सोमवार से प्रदेश में पूरी क्षमता के साथ स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए है और सारी पाबंदियां भी समाप्त हो गई है, हालांकि नाइट कर्फ्यू अभी जारी रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews