MP में एक्टिव केस 30 हजार, आज 6380 नए पॉजिटिव, इन जिलों में स्थिति गंभीर, CM का बड़ा बयान

mp corona update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ देश में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है वही दूसरी तरफ मध्य प्रदेश (MP Corona Update Today) में भी हालात बिगड़ते जा रहे है। आज 16 जनवरी 2022 को 6380 नए कोरोना संक्रमित मिले है और 1792 मरीज डिस्चार्ज हुए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 30109 पहुंच गई है। इसमें सबसे ज्यादा केस इंदौर 1852 और भोपाल में 1175 सामने आए है। प्रदेश में पॉजिटिविटि दर 7.71% पहुंच गई है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, जानें नियम और लास्ट डेट

आज 16 जनवरी 2022 को मिले 6380 नए केसों (MP Corona Active Case) में इंदौर में 1852, भोपाल में 1175, ग्वालियर में 756, जबलपुर में 482, सागर में 196, उज्जैन 153, विदिशा 117, सीहोर 102, रतलाम 101 बाकी अन्य जिलों में 100 के अंदर केस मिले है। वर्तमान में भोपाल में 5623 और इंदौर में 8940 एक्टिव केस है।   4 जिलों में संक्रमण दर 5 से 10% के बीच है, बाकी 41 जिलों में संक्रमण दर 5% से कम है।

वही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पीएस उमाकांत उमराव और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी शामिल हैं।PHQ के 40 और शहर के विभिन्न थानों में तैनात 12 पुलिसकर्मियों के अलावा CRPF के 5 जवान और 30 से ज्यादा हेल्थ वर्कर्स पॉजिटिव हुए हैं। हाल के दिनों में पॉजिटिव आए मंत्रियों के स्टाफ में तैनात 60 से ज्यादा कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

यह भी पढ़े.. भोपाल से होकर जाने वाली ये ट्रेनें 23 जनवरी तक रद्द, मेमू ट्रेन फिर शुरू, इनके फेरे बढ़ाए

सीएम शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj Singh) ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब तक 15 जनवरी की स्थिति में 10 करोड़ 72 लाख डोज लग चुके हैं। पहला डोज 5 करोड़ 32 लाख लोगों को लग चुका है, जो लक्षित आबादी का 97% है, वहीं दूसरा डोज 5 करोड़ 8 लाख लोगों को लगा, जो 92% है। यह और भी संतोष की बात है कि जो लोग अभी अस्पतालों में भर्ती हो रहे, उनमें से ज्यादातर लोग गंभीर नहीं हैं, उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है। टीकाकरण का यही लाभ है कि पहले तो संक्रमित नहीं होंगे और हुए भी तो गंभीर नहीं होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews