MP Corona: आज फिर 30 नए पॉजिटिव, 26 दिन में 500 से ज्यादा केस, इन जिलों में स्थिति गंभीर

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल से पहले मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में ओमिक्रॉन की दस्तक और कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने टेंशन बढ़ा दी है।  आज सोमवार 27 दिसंबर 2021 को फिर 30 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 260 (MP Corona Active Case) पार हो गई है और संक्रमण दर 0.6 फीसदी पहुंच गई है। राहत की खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 19 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है और रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा बना हुआ है।चिंता की बात ये है कि पिछले 26 दिनों में 500 से ज्यादा केस मिले है।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव को लेकर अब सामने आया रिटायर्ड IAS का फेसबुक पोस्ट

आज सोमवार  30 नए केसों में इंदौर में 14, भोपाल में 10, उज्जैन और धार में 2-2, नरसिंहपुर और खरगोन में 1-1 मरीज आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 263 (MP Corona Update today) पहुंच गई है। वही भोपाल में 76 तो इंदौर में 100 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। दिसंबर के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में 26 दिनों में 541 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर 220 और भोपाल में 197 शामिल हैं। राहत की खबर ये है कि पिछले दो दिनों के बाद आज सोमवार को 30 केस मिले है, वरना यह आंकड़ा 40 पार हो गया था।वही संक्रमण दर भी 0.6 प्रतिशत पहुंच गई है।

मध्य प्रदेश में अबतक 7 लाख 93 हजार 719 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 924 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना के कारण अबतक 10 हजार 532 की मौत हो चुकी है।नए केसों में ज्यादातर इंदौर और भोपाल के बाद प्रदेश की बॉर्डर से लगे जिलों से प्रकऱण सामने आ रहे है।  महाराष्ट्र की सीमा से लगे खरगोन में पिछले 5 दिनों में 6 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही बैतूल, बालाघाट, खंडवा में लगातार मरीज मिल रहे हैं।हालांकि राजस्थान, महाराष्ट्र और यूपी से सटे जिलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आने-जाने वालों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : नहीं बदले रेट, सोना-चांदी पुरानी कीमत पर, ये हैं ताजा भाव

इधर, रविवार को इंदौर में 8 ओमिक्रोन (MP Omicron Update) मरीजों की पुष्टी के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है।दो संक्रमितों का अभी भी इलाज चल रहा है, हालांकि उनमें हल्के संक्रमण के लक्षण है। विदेशों से आने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही नए कोरोना पॉजिटिवों के नजदीकी लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि मरीज कांटेक्ट हिस्ट्री से संक्रमित हुआ या ट्रेवल हिस्ट्री से यह पता चल सके।

सरकार अलर्ट

एमपी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 30 नए केस आए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 263,संक्रमण दर 0.06% और रिकवरी रेट 98.60% है।इंदौर में Omicron के तीन एक्टिव केस हैं। लोगों को घबराने की नहीं सावधानी की जरूरत है। तीसरी लहर को लेकर मप्र सरकार पूरी तरह सतर्क है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews