MP Corona: 8 दिन में 71 नए मामले, 24 घंटे में 13 फिर पॉजिटिव, इन जिलों ने बढ़ाई चिंता

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना (MP Corona Update) की रफ्तार बढ़ गई है।14 नवंबर 2021 को 13 नए प्रकरण सामने आए है। इसमें भोपाल-इंदौर में फिर 4-4 केस मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों (MP Corona Active Case) की संख्या 79 हो गई है। राहत की खबर है कि 9 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे। इसके साथ ही संक्रमण की दर 0.02 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत हो गया है।

यह भी पढ़े.. आज से शुरु होगी शिवराज सरकार की ये योजना, 16 जिलों के 7 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में, प्रदेश में 13 नए केसों में इंदौर में 4, भोपाल में 4, जबलपुर में 3, रायसेन और श्युोपुर में  1-1 केस मिला है। इस दौरान 59826 जांचे की गई है और 1594 फीवर क्लिनिक एक्टिव है। इसके पहले 13 नवंबर को 11 केस, 12 नंवबर को 9 केस, 11 नंवबर को 12 केस, 10 नवंबर को 5 केस, 9 को  9, 8 और 7 नवंबर को 6-6 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।

अच्छी बात ये है कि देश में गर्भवती महिलाओं को कोविड वैक्सीन लगाने में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Corona Vaccination) अव्वल आया है। 4 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन के दोनों डोज लगे है। म.प्र. में कोविड-19 वैक्सीनेशन में भी जनजातीय समुदाय आगे रहा है प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए लगातार संचालित किये जा रहे #COVID19 वैक्सीनेशन अभियान के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश अन्य प्रांतों से वैक्सीनेशन में अग्रणी बना हुआ है।

यह भी पढ़े.. आदिवासियों के बीच दिग्विजय ने किया बिरसा मुंडा का यशोगान, पेसा एक्ट में लगाए हेरफेर के आरोप

इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) ने भी शादी (Corona Guideline For Marriage) में शामिल होने वाले घराती-बराती की संख्या बढ़ाकर 300 कर दी है और बारात भी निकालने की छूट दी है।लेकिन शादी और बारात को लेकर संबंधित SDM (अनुविभागीय अधिकारी) से परमिशन जरूरी होगी। DJ भी रात 10 बजे तक ही बजाया जा सकेगा। वहीं, रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच लागू नाइट कर्फ्यू का पालन जरूरी होगा। सरकार ने अभी नाइट कर्फ्यू नहीं हटाया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews