MP Corona: कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, भोपाल में 14 नए केस, सीएम ने दिए कड़े निर्देश

सीएम शिवराज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में नवंबर के कोरोना  (MP Corona Update Today) के आंकड़ों ने टेंशन बढ़ा दी है। आज मंगलवार 30 नवंबर 201 को 20 कोरोना पॉजिटिव मिले है और एक्टिव केस 110 के पार बने हुए है।अकेले भोपाल में आज 14 नए केस सामने आए है। इन आंकड़ों को देखने के बाद और कैबिनेट बैठक से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी बैठक बुलाई और कई कड़े निर्देश दिए।1 दिसंबर 2021 को जिला क्राइसिस कमेटी की बैठक बुलाई गई है। वही खुद सीएम जागरूकता अभियान को गति देने के लिए सड़कों पर निकलेंगे। बैठक में कैबिनेट मंत्री सारंग और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी सहित सीएस और अन्य अफसर मौजूद रहे।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव: दिसंबर में तारीखों का ऐलान! कलेक्टर आज देंगे रिपोर्ट, अधिकारियों को जिम्मेदारी

एमपी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra) ने बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20 नए केस मिले हैं जिनमें 14 भोपाल से और 5 इंदौर से है।वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर 0.04 % और रिकवरी रेट 98.60% है। प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 119  (MP Corona Active Case) है।

भोपाल में 16 पॉजिटिव आने से चिंतित सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज मंगलवार मंत्रालय में आपात बैठक बुलाई और कोरोना को लेकर कार्य योजना बनाने और भोपाल में फेस मास्क उपयोग का अभियान चलाने के निर्देश दिए है। सीएम शिवराज ने कहा कि नए वेरिएंट के प्रति सभी सजग रहें और सावधानी बरतें, ताकी लापरवाही न हो। टेस्ट संख्या भी बढ़ाई जाएं। प्रदेश में रोको टोको अभियान को गति दें। कोई भी आंकड़े न छुपाए जाए ।जिला CMHO की बैठक आज ही लें। बुधवार को 10 बजे जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की कमेटी में एक पूरा प्रेजेंटेशन दें।

यह भी पढ़े.. CTET Admit Card 2021: इंतजार खत्म! जानें कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड, ये है ताजा अपडेट

सीएम शिवराज ने पीएस स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि कोरोना के संबंधित आंकड़े मेरे समक्ष प्रतिदिन सुबह और शाम नियमित रूप से रखें। प्रदेश के सभी अस्पतालों में कोरोना से संबंधित समस्त मशीनरी का समीक्षा करें, इनका ट्रायल कर लें, बच्चों के वार्ड,ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरण की जांच कर लेंपॉजिटिव केसेस वाले परिवार के टेस्ट करवाने और संक्रमित को आइसोलेट करने के भी निर्देश दिए गए है।सीएम ने कहा कि प्रदेश में सब जगह आवश्यक एहतियात बरती जाए।

नवंबर में 300 के करीब नए केस

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट् के अनुसार, कोरोना केसों (MP Corona Active Case Today) की बात करें तो आज 30 नवंबर को 20, 29 नवंबर को 12 28 नवंबर 2021 को 18, 27 नवंबर शनिवार को 23, शुक्रवार 26 नवंबर को 9, गुरुवार 25 नवंबर को 14, बुधवार 24 नवंबर को 22, मंगलवार 23 नवंबर को 12, सोमावर 22 नवंबर को 13, 21 नवंबर को 17, 20 नवंबर को 11,19 नवंबर को 6, 18 नवंबर को 7, 17 नवंबर को 5, 16 नवंबर को 4, 15 नवंबर को 8, 14 नवंबर को 13, 13 नवंबर को 11 केस, 12 नंवबर को 9 केस, 11 नंवबर को 12 केस, 10 नवंबर को 5 केस, 9 को 9, 8 और 7 नवंबर को 6-6 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।इसके पहले भी 6 नवंबर तक लगातार 5 से 10 के बीच केस मिले है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews