MP Corona: कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, आज 23 पॉजिटिव, 11 दिनों में 200 से ज्यादा केस

mp corona today case

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) की आहट और इंदौर में नए वेरिएंट ओमिक्रोन की दस्तक के बीच आज मंगलवार को मध्य प्रदेश में फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। आज 21 दिसंबर 2021 को 23 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update) सामने आए है, इसमें इंदौर में 9 और भोपाल में 10, सागर में 2, रीवा-राजगढ में एक एक पॉजिटिव मिले है।इसके बाद संक्रमण दर 0.4 फीसदी पहुंच गई है, लेकिन राहत भरी खबर ये है कि 19 मरीज डिस्चार्ज हुए है और रिकवरी रेट 98% के पार है।इधर विदेशों से लौटे लोगों के लगातार पॉजिटिव आने से सरकार की टेंशन बढ़ गई है।

यह भी पढ़े.. OBC आरक्षण: विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा शुरु, नरोत्तम बोले- माफी मांगे कमलनाथ

एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 23 नए केस (MP Corona Active Case) आए हैं जबकि 19 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण दर 0.04 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। इंदौर से 2 संदिग्ध सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नई दिल्ली भेजे गए हैं।वर्तमान में एक्टिव केस 188 है। बता दे कि इंदौर-भोपाल के केसों ने लगातार चिंता बढ़ा रखी है।सोमवार को अरबिंदो मेडिकल कॉलेज की लैब में कराई जांच में अफ्रीकन कंट्री से लौटे 3 मरीजों में से 2 में ओमिक्रॉन म्यूटेंट का संदेह पाए जाने से हड़कंप मच गया है। सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए हैं।

यह भी पढ़े.. MP School : 9वीं से12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, प्राचार्यों को ये निर्देश, शिक्षकों को जिम्मेदारी

भारत में फरवरी 2022 में तीसरी लहर की आशंका के बीच मध्य प्रदेश के दिनों दिन बढ़ते आंकड़े टेंशन बढ़ा रहे है।32 दिन में 524 केस मिल चुके हैं।इंदौर में दिसंबर के 20 दिन में 131 केस मिले चुके है। भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस है।वही दिसंबर के आंकड़ों की बात करे तो 11 दिसंबर को 15 केस, रविवार 12 दिसंबर 2021 को 21, सोमवार 13 दिसंबर को 19, मंगलवार 14 दिसंबर को 18, बुधवार 15 दिसंबर को 20, गुरुवार 16 दिसंबर को 18, शुक्रवार 17 दिसंबर को 21, शनिवार 18 दिसंबर 2021 को 21, रविवार 19 दिसंबर को 15 और सोमवार 20 दिसंबर को 20 नए केस मिले है।11 दिनों में 211 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews