MP Corona: मप्र में कोरोना ब्लास्ट, 124 नए पॉजिटिव, इंदौर में बिगड़े हालात, सीएम ने दिए ये निर्देश

mp corona today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल पर मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। आज शनिवार 1 जनवरी 2021 को 124 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 500 (MP Corona Active Case) के करीब पहुंच गई है और संक्रमण दर 0.10 फीसदी पहुंच गई है। राहत की खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 34 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है और रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा बना हुआ है।चिंता की बात ये है कि पिछले 5 महीनों बाद आज 100 से ज्यादा केस मिले है

आज शनिवार 1 जनवरी 2021 को 124 नए केसों में इंदौर में 62, भोपाल में 27, जबलपुर में 8, खरगोन में 4, होशंगाबाद-शहडोल में 3, रतलाम-नरसिंहपुर में 2-2, उज्जैन में 6, छिंदवाड़ा, सागर, बैतूल, राजगढ़ और ग्वालियर में 1-1आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 497 (MP Corona Update today) हो गई है। वर्तमान में भोपाल में 86 तो इंदौर में 273 एक्टिव केस हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से सुरक्षित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि देश में इस वैरिएंट ने दस्तक दे दी। हर राज्य में ओमिक्रॉन से संक्रमित नागरिकों की संख्या सामने आ रही है। इनमें सर्वाधिक इंदौर में हैं।इस समय प्रदेश में विभिन्न शासकीय और निजी अस्पतालों में करीब 60 हजार ‍बिस्तर क्षमता उपलब्ध है। कोविड केयर सेंटर भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में सभी अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाओं के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमण की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। वैरिएंट के स्वरूप बदलने की आशंका को ध्यान में रखकर रोगी संख्या बढ़ने और उनके उपचार के लिए जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्य सम्पन्न किए जा रहे हैं।पूरे प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य और उपचार सुविधाओं के लिए वे स्वयं निरंतर समीक्षा कर रहे है, यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews