MP में फिर कोरोना विस्फोट, आज 21 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 170 पार, CM का बड़ा बयान

mp corona today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शुक्रवार 17 दिसंबर 2021 को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। आज 21 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update) मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 170 के पार हो गई है। वही 16 मरीज डिस्चार्ज हुए और रिकवरी रेट 98% के पार बना हुआ है।प्रदेश में 29 दिन में 468 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 195 और इंदौर 171 शामिल हैं।हर दिन 15-20 नए केस सामने आ रहे है।

यह भी पढ़े.. VIDEO: मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 21 कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Active Case) मिले हैं।इसमें भोपाल और इंदौर में 8-8, उज्जैन में 2 और जबलपुर, अनूपपुर, रायसेन में 1-1 संक्रमित मिला है। गुरुवार को 62 हजार सैंपल जांच की गई। इंदौर में 1 साल का बच्चा और उज्जैन में 2 पॉजिटिव मिले हैं। एक दिन पहले संक्रमित मिले प्रोफेसर की पत्नी और प्रोफेसर दोस्त भी पॉजिटिव आए हैं। वही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है।

10 से 17 दिसंबर के आंकड़ों पर गौर करें तो 10 दिसंबर को 15, 11 दिसंबर को 15, रविवार 12 दिसंबर 2021 को 21, सोमवार 13 दिसंबर 2021 को 19, मंगलवार 14 दिसंबर को 18, 15 दिसंबर को 20, 16 दिसंबर को 18 और आज 17 दिसंबर 2021 को 21 नए केस मिले है।वही भोपाल में 65 और इंदौर में 71 एक्टिव केस हैं।प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 446 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 741 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़े.. गुड न्यूज: कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना पर आई नई अपडेट, जल्द मिलेगी बड़ी रकम!

गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने आंकड़ों पर चिंता जताते हुए कहा था कि प्रदेशवासियों को सतर्क करते हुए कहा कि प्रदेश में सभी पात्र व्यक्तियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य दिसंबर के अंत तक पूर्ण किया जाना है। कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है।देश-दुनिया में नया वैरिएंट ओमिक्रॉन फैल रहा है। इससे बचाव के लिए सतर्कता आवश्यक है। प्रदेशवासियों से निवेदन है कि मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसी सावधानियों का पालन करें। भीड़ से बचें और कोरोना के विरूद्ध सबसे अधिक सशक्त तथा प्रभावी ढाल टीकाकरण को अपनाएँ।

4 करोड़ 51 लाख लोगों को लगे दोनों डोज

टीकाकरण महाअभियान के चलते मध्यप्रदेश ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। प्रदेश में 16 दिसम्बर की शाम 7 बजे तक वैक्सीन की प्रथम डोज 5 करोड़ 18 लाख से अधिक पात्र लोगों को लगाई गयी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 94.3 प्रतिशत है । इसी प्रकार प्रदेश में 4 करोड़ 51 लाख से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाकर निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 82.1 प्रतिशत की उपलब्धि अर्जित की जा चुकी है, जो अन्य राज्यों की तुलता में सर्वाधिक है।कोविड टीकाकरण महाभियान 10 में गुरूवार को सुबह से शाम 6 बजे तक 13 लाख से अधिक टीके लगाये गये। गुरूवार के दिन देश के विभिन्न राज्यों में किये गये टीकाकरण में सर्वाधिक संख्या मध्यप्रदेश की रही।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews