MP Corona: मप्र में बेकाबू कोरोना, आज 77 नए केस, इन जिलों में स्थिति गंभीर, सीएम का बड़ा बयान

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल से पहले एक बार फिर मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। आज शुक्रवार 31 दिसंबर 2021 को 77 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 400 (MP Corona Active Case) पार हो गई है और संक्रमण दर 0.10 फीसदी पहुंच गई है। राहत की खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 30 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है और रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा बना हुआ है।चिंता की बात ये है कि पिछले 31 दिनों में 700 से ज्यादा केस मिल चुके है।

यह भी पढ़े..किसान सम्मान निधि: 1 जनवरी को PM देंगे किसानों को सौगात, खातों में ट्रांसफर होंगे 20000 करोड़

आज शुक्रवार 77 नए केसों में इंदौर में 43, भोपाल में 17, जबलपुर में 11, दतिया में 4, ग्वालियर, होशंगाबाद और नरसिंहपुर में 1-1 केस आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 407 (MP Corona Update today) पहुंच गई है।एक दिन पहले ही शुक्रवार को 72 केस मिले थे। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में डबल डिजिट में केस मिले हैं। वर्तमान में भोपाल में 77 तो इंदौर में 237 एक्टिव केस हैं।वही इंदौर में एक ओमिक्रॉन का भी मरीज मिला है, जिसके बाद इसकी कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

यह भी पढ़े..Google photos: फोन में रखे फोटो को छुपाने में मददगार है गूगल फोटोज का नया फीचर

गुरुवार को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने निर्देश दिए थे कि पड़ोसी राज्यों में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं, इसके नियंत्रण के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। चारों महानगरों में केस आ रहे हैं। इंदौर कलेक्टर को कोरोना नियंत्रण की रणनीति, कोविड केयर सेंटर, फीवर क्लीनिक एक्टिव करने, टेस्ट करने कराएं। सबसे ज्यादा सतर्कता और चुनौती इंदौर की ही है। केस तेजी से बढ़ेंगे अतएव व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रहे।अन्य सभी कलेक्टर भी पूरी तैयारी कर व्यवस्थाएँ दुरूस्त रखें। अपनी तरफ से कोई कमी नहीं रहने दी जाए। कोविड क्राइसिस मेनेजमेन्ट कमेटियों की बैठक करायें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews