
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नवंबर में भी मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Update) की रफ्तार कम होने का नाम नही ले रही है। आज 19 नवंबर को फिर 6 केस सामने आए है, इसमें भोपाल-इंदौर में फिर प्रकरण मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों (MP Corona Active Case) की संख्या 71 हो गई है। राहत की खबर है कि 6 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे। इसके साथ ही संक्रमण की दर 0.01 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत हो गया है।वही भोपाल में एक डॉक्टर की पत्नी की मौत हो गई है। इससे पहले 15 नवंबर को इंदौर में 1 मौत भी रिपोर्ट हुई है।
यह भी पढ़े.. VIDEO: अब दिग्विजय सिंह ने की किसानों को लेकर पीएम मोदी से यह बड़ी मांग
एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर मात्र 0.01 फीसदी बची है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 6 नए केस मिले हैं जबकि 6 मरीज ठीक हुए हैं।वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 71 और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।इस दौरान 56800 जांचे की गई है और 1594 फीवर क्लिनिक एक्टिव है। पिछले 9 दिन में 74 केस मिले है और पिछले 5 दिन में भोपाल में सबसे ज्यादा 16 पॉजिटिव मिले हैं। इसके पहले 18 नवंबर को 7, 17 नवंबर को 5, 16 नवंबर को 4, 15 नवंबर को 8, 14 नवंबर को 13, 13 नवंबर को 11 केस, 12 नंवबर को 9 केस, 11 नंवबर को 12 केस, 10 नवंबर को 5 केस, 9 को 9, 8 और 7 नवंबर को 6-6 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।
इधर, राजधानी भोपाल (Bhopal Corona Active Case) में करीब 25 दिन बाद कोरोना JP हॉस्पिटल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र गुप्ता की पत्नी रश्मि गुप्ता की मौत हो गई। वे 3 दिन पहले AIIMS के ICU में भर्ती हुई थीं।हैरानी की बात ये है कि 62 साल के डॉ. गुप्ता और उनकी 55 साल की पत्नी को फरवरी में ही वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे, लेकिन 15 नवंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।इस घटनाक्रम के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और संपर्क में आए लोगों की जांच करवाई जा रही है। भोपाल में अब तक कोरोना से 1002 मौतें हो चुकी हैं, हालांकि सरकारी रिकॉर्ड में 1001 मौतें ही हैं।
यह भी पढ़े.. फिर बढ़ेगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, नवंबर में बढ़कर आएगी सैलरी! जानें अपडेट
गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना से जुड़े अनेक प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। इसके बाद भी हम सभी को अभी भी पूरी सावधानियाँ बरतते हुए कोरोना अनुकूल व्यवहार पर ध्यान देना है। हर व्यक्ति को कोरोना से बचाव की वैक्सीन का दूसरा डोज़ अवश्य लगवाना है। दिसम्बर माह तक दोनों डोज़ के वैक्सीनेशन की शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना है। इस महीने की 24 तारीख और आगामी 1 दिसम्बर को वैक्सीन से शेष रह गए सभी लोग महाअभियान में टीकाकरण करवाकर स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। कोरोना नियंत्रण के लिए पूर्व में लागू किये गये प्रतिबंधों को 17 नवम्बर 2021 से हटा दिया गया है। प्रतिबंधों से अनेक लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही थी।
बता दे कि मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) ने भी शादी (Corona Guideline For Marriage) में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 300 कर दी है। वही बारात निकालने की भी छूट दी गई है, हालांकि शादी और बारात को लेकर संबंधित SDM (अनुविभागीय अधिकारी) से परमिशन जरूरी होगी। DJ भी रात 10 बजे तक ही बजाया जा सकेगा। वहीं, रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच लागू नाइट कर्फ्यू का पालन जरूरी होगा। सरकार ने अभी नाइट कर्फ्यू नहीं हटाया है।
यह भी पढ़े… MP News: सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा नवंबर का वेतन! जानें क्यों?
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

