MP Corona Update : मध्यप्रदेश में आज मिले कोरोना के 736 नए केस

MP Corona Update : मध्यप्रदेश में आज मिले कोरोना के 736 नए केस

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 37 हजार 298 तक पहुंच गई है। बीते चौबीस घंटे में 736 नए केस सामने आए। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 17 जिलों में कोरोना का आंकड़ा डबल डिजिट में पाया गया है, वहीं भोपाल (Bhopal) और इंदौर (Indore) में आंकड़ा तीन डिजिट में है। प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 37298 हो गई है।

27621 लोग कोरोना से हुए स्वास्थ्य
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 13437 सैंपलों की जांच की गई, जिसमे से 12703 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 735 लोग संक्रमित पाए गए है। वहीं 161 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। 719 लोग स्वास्थ्य हो कर वापस घर पहुंचे है। अब तक पूरे प्रदेश से कुल 27621 लोग कोरोना से स्वास्थ्य हो चुके है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 16 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, इसे मिला कर अब तक प्रदेश में कुल 962 लोगों कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। वहीं प्रदेश में अब कुल 8715 एक्टिव केस है।

यहां मिले इतने पॉजिटव केस
पिछले 24 घंटो में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस इंदौर जिले में निकले है यहां 145 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद भोपाल में 131 संक्रमित निकले है। जबलपयर में 63 नए लोग संक्रमित पाए गए है। 44 लोग खरगौन में कोरोना संक्रमित पाए गए है। ग्वालियर में 26, बड़वानी में 25, मुरैना में 24, सिंगरौली में 20, उज्जैन और रीवा में 18-18, नीमच में 17, सागर में 15, शिवपुरी में 12, झाबुआ, सीधी और पन्ना में 11-11, सतना, सीहोर और रायसेन में 10 संक्रमित पाए गए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews