MP Corona: मप्र में एक्टिव केस 156, 23 दिन में 351 पॉजिटिव, सीएम का बड़ा बयान

MP CORONA update 11 January 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज शनिवार 11 दिसंबर 2021 को फिर 15 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Active Case Today) मिले है, जिसके बाद  एक्टिव केसों की संख्या 156 पार हो गई है। वही 13 स्वस्थ होकर घर लौटे और रिकवरी रेट  लगातार 98% से ज्यादा बना हुआ है।शुक्रवार को 62 हजार जांंचे की गई थी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को New Year गिफ्ट, बढ़े हुए DA का होगा नकद भुगतान, दिसंबर में बढ़कर आएगी सैलरी!

मध्य प्रदेश में आज शनिवार को 15 कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update) सामने आए है, जिसमें भोपाल में 7, इंदौर में 6, रायसेन में 2 नए केस मिले है, जिसके बाद संक्रमण दर 0.02 प्रतिशत हो गई।  वर्तमान में प्रदेश में 156 एक्टिव केस हैं। MP में दिसंबर के 11 दिनों में 160 से ज्यादा केस मिले है। वही नवंबर-दिसंबर की बात करें तो पिछले 23 दिनों में 351 नए केस मिले है। इंदौर में 23 दिन में 122 और दिसंबर के 10 दिन में 50 संक्रमित मिले है, जिसमें 9 बच्चे भी शामिल है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकना सभी की चिंता है।  क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियाँ पुन: सक्रिय हो गई हैं। राज्य सरकार भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ कर रही हैं।प्रतिदिन पॉजीटिव केसेस आ रहे हैं, परंतु अभी चिंता की स्थिति नहीं है। असावधानी के परिणामस्वरूप केस अधिक संख्या में आने लगते हैं, जो धीरे-धीरे लहर का रूप ले लेते हैं। हमारी पहली प्राथमिकता है कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर न आ पाए, फिर भी हमारी तैयारी जारी है।

यह भी पढ़े.. यात्री कृपया ध्यान दें.. भोपाल आने वाली इन एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला, यहां देखें डिटेल्स

दिसंबर के आंकड़ों की बात करें तो… 1 दिसंबर को 17, 2 दिसंबर 12, 3 दिसंबर को 15, 4 दिसंबर को 18 , 5 दिसंबर को 10 केस, 6 दिसंबर 17, 7 दिसंबर को 16, 8 दिसंबर को 14, 9 दिसंबर को 16, 10 दिसंबर को 15  और आज 11 दिसंबर 2021 को 15 नए केस मिले है। 11 दिनों में 165 केस मिले है। प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 329 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, इनमें से 7 लाख 82 हजार 644 स्वस्थ हो चुके है और 10 हजार 529 लोगों की जान जा चुकी है।

राजस्थान से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग

जयपुर में कोरोना के नये वैरियंट ओमीक्रॉन के केस सामने आने के बाद श्योपुर कलेक्टर(sheopur collector) शिवम वर्मा द्वारा एहतियात के तौर पर राजस्थान से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग के निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में पडित दीनदयाल उपाध्याय अर्न्तराज्यीय बस स्टैण्ड श्योपुर पर स्क्रीनिंग की जा रही है। श्योपुर बस स्टैण्ड पर राजस्थान से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के लिए बूथ बनाया गया है। जहां स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है एवं मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही है।  राजस्थान के जयपुर, कोटा एवं अन्य शहरों से आने वाली बसों के यात्रियो की सेम्पलिंग प्रतिदिन टीम द्वारा की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews