MP: कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ी, 100 नए संक्रमित, इंदौर समेत इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन, एक्टिव केस 700 पार

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एमपी में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। आए दिन 70-100 के आस पास केस सामने आ रहे है। सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, 24 घंटे में 108 नए केस सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 728 के करीब पहुंच गई है। इनमें बालाघाट में 4, भोपाल में 33, बुरहानुपर में 2, दतिया में 1, डिंडौरी में 3, ग्वालियर में 5, हरदा में 3, होशंगाबाद में 2, इंदौर में 36, जबलपुर में 10, कटनी में 1, खंडवा में 2, खरगोन में 1, नरसिंहपुर में 3, सीहोर में 1, उज्जैन में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: नया सिस्टम एक्टिव, इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

भोपाल की तरह इंदौर में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जुलाई के 3 दिन में 125 संक्रमित मिले है और इस दौरान सिर्फ 1663 सैंपल जांचे गए। संक्रमण दर साढ़े सात प्रतिशत रही। इससे पहले रविवार को भोपाल में 20, जबलपुर में 10, बुरहानपुर में 3, धार में 1, गुना में 2, ग्वालियर में 3, हरदा में 1, होशंगाबाद में 3, कटनी में 4, खंडवा में 3, खरगोन में 2, मंडला में 1, नरसिंहपुर में 4, सागर में 1 और उज्जैन में 4 संक्रमण हुए हैं।साउथ सिविल लाइंस निवासी 58 वर्षीय दौलत रामचंदानी की 3 जून को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी।

जबलपुर में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। एक जून से 2 जुलाई तक 152 नए मरीज सामने आए जिसमें 3 की मौत हो गई। 50 से ज्यादा संक्रमित होम आइसोलेशन में । इस दौरान 7 हजार 928 सैंपल लिए गए।इधर, ग्वालियर में कोरोना संक्रमण का ग्राफ हर दिन घट बढ़ रहा है। रविवार को जीआर मेडिकल कॉलेज से जारी हुई 211 लोगों की जांच रिपोर्ट में 5 नए संक्रमित पाए गए और संक्रमण दर 2 फीसद से ऊपर है। वर्तमान में जिले में एक्टिव केसों की संख्या 25 हो गई।

यह भी पढ़े… रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेगी 2 लाख पेंशन, ये है नियम-पात्रता, जानें पूरी स्कीम

बता दे कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संक्रमित और संदिग्ध 37 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 6 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अब तक प्रदेश में 10 लाख 44 हजार 819 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 33 हजार 348 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 743 लोगों की मौत हो चुकी हैं। प्रदेश में रविवार को 71 मरीज ठीक हुए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews