सिंधिया के क्षेत्र में फिर दलित से बर्बरता, पीटने के बाद गले में फंदा डाल घुमाया, वीडियो वायरल

सिंधिया के क्षेत्र में फिर दलित से बर्बरता, पीटने के बाद गले में फंदा डाल घुमाया, वीडियो वायरल

भोपाल/गुना।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना (Guna) में किसान दंपत्ति के साथ पुलिस की बर्बरता के बाद एक और दलित से बर्बरता का मामला सामने आया है।यहां शहर की पुरानी गल्ला मंडी में एक दलित युवक को इसलिए पीट दिया क्योंकि उस पर अनाज चोरी का शक था। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक की पिटाई करते हुए लोग दिखाई दे रहे है। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि महूगढ़ा निवासी धर्मेंद्र बाल्मीकि नामक युवक पर अनाज चोरी का शक था, उसे मंडी में मौजूद कुछ लोगों ने पकड़कर जमकर पीट दिया।इतना ही नही पिटाई से धर्मेंद्र बेहोश हो गया तो हमलावरों ने उसके गले में तौलिये का फंदा डालकर मंडी में जमीन पर घसीटा।इसके युवक की हालत बिगड़ते देख हमलावर भाग गए।इसके बाद पुलिस ने धर्मेंद्र के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया, जबकि हमलावरों को अज्ञात मानकर केस दर्ज किया।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वालों की पहचान वायरल वीडियो से की जाएगी। फिर उन पर कार्रवाई करेंगे।

कांग्रेस ने फिर सरकार को घेरा
इस घटना के बाद एक बार फिर दलित को लेकर कांग्रेस ने सरकार की घेराबंदी की है। एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि सिंधिया के क्षेत्र गुना में एक और दलित के साथ बेरहमी की घटना सामने आई है। दलित को सरेआम पीटा और फिर गले में फंदा डालकर मंडी में घुमाया गया..!“शवराज चरम पर है”

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के गुना में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची पुलिस ने किसान दंपति की लाठियों से जमकर पिटाई की थी।किराए की जमीन पर खेती कर रहे किसान पति-पत्नी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसके बाद इस मामले ने काफी ज्यादा तूल पकड़ लिया था और सियासत गर्मा गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने घटना को संज्ञान में लेते हुए गुना के कलेक्टर, एसपी और ग्वालियर आईजी को हटा दिया था और उच्च स्तरीय जांच का आदेश दे दिया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews