MP पंचायत चुनाव: 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्‍यक्ष-उपाध्‍यक्ष चुनाव, कलेक्टरों को बड़ी जिम्मेदारी, कार्यक्रम जारी

मप्र पंचायत चुनाव 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर नई अपडेट है। राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. BEL Recruitment 2022: 150 पदों पर निकली है भर्ती, 3 अगस्त से पहले करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता

सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने बताया है कि ग्राम पंचायत के उप सरपंच के निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए 24 जुलाई, द्वितीय चरण के लिए 25 जुलाई और तृतीय चरण के लिए 26 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।इसी तरह जनपद पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन प्रथम चरण के लिए 27 जुलाई और द्वितीय चरण के लिए 28 जुलाई 2022 को होगा। जिला पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 29 जुलाई 2022 को होगा।

यह भी पढ़े.. अब ‘The Family Man 2’ के फेम डायरेक्टर्स संग काम करेगी Samantha, ये एक्टर होंगे हीरो

सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने बताया है कि जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी कलेक्टर होंगे। जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और उप सरपंच के निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी निर्वाचन करायेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews