MP Election 2023 : भोपाल बीजेपी मुख्यालय में अमित शाह की पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक, चुनाव को लेकर तैयार होगा रोडमैप!

MP Election 2023 : भोपाल बीजेपी मुख्यालय में अमित शाह की पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक, चुनाव को लेकर तैयार होगा रोडमैप!

MP Election 2023 : बुधवार शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे सीधे बीजेपी मुख्यालय पहुंचे जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

बीजेपी ऑफिस में हो रही बैठक में अमित शाह के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित तमाम सीनियर नेता मौजूद हैं। चुनाव से पहले अमित शाह का भोपाल दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। अमित शाह संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। संभावना है कि बैठक में नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के साथ कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। इसी के साथ नेताओं को कोई बड़ा और नया टास्क भी दिया जा सकता है।

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई समितियों का गठन करने जा रही है जिनमें विशेष संपर्क अभियान, घर घर झंडा, केंद्रीय नेतृत्व के प्रवास कार्यक्रम, कमल दीपावली, विधानसभा फीडबैक, प्रचार प्रसार, मीडिया, सोशल मीडिया, कॉल सेंटर, मतदान अभियान सहित कुछ और विषय भी सम्मिलित होंगे। बता दें कि बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में चुनाव प्रबंधन कार्यालय प्रारंभ हो चुका है और चुनाव के लिए पार्टी किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आज की बैठक भी उसी सिलसिले का एक अहम हिस्सा है और संभावना है कि यहां कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews