MP Election 2023 : रविवार को बीजेपी सरकार का ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी करेंगे अमित शाह, वीडी शर्मा ने कहा ‘बहुत अहम है ये दौरा’

VD Sharma

MP Election 2023 : रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। भोपाल में वो एमपी बीजेपी सरकार के 20 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। इसके बाद ग्वालियर में वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंग। इसे लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि उनका ये दौरा बहुत महत्वपूर्ण है और वे इस दौरान सदस्यता अभियान भी लॉन्च करेंगे।

अमित शाह का मध्य प्रदेश दौरा

अमित शाह के दौरे को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि ‘ गृह मंत्री अमित शाह जी कल भोपाल पधार रहे हैं। वे भोपाल मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पिछले 20 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। भारतीय जनता पार्टी अकाउंटबिलिटी के साथ जनता के बीच में जाती है। यह पहली ऐसी सरकार होगी जो बताती है कि हमने क्या किया, वह जनता के सामने लेकर जाती है। अमित शाह जी हमारे लोकप्रिय नेता, देश के गृहमंत्री भारतीय राजनीति का जिन्हें चाणक्य कहा जाता है, वह कल मध्य प्रदेश में हमारी सरकार के 20 साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने क्या किया, विकास और गरीब कल्याण जो मैंने कहा यह हमारी ताकत है..अमित शाह जी कल उस रिपोर्ट कार्ड को प्रस्तुत करेंगे’

‘उसके बाद ग्वालियर में एक विस्तृत कार्यसमिति की बैठक होगी। हमारे सम्मानीय सांसद, विधायक, अन्य विधानसभा में हमारे प्रभावी नेता शामिल होंगे, उसकी बैठक होगी। वहीं अमित शाह जी एक सदस्यता अभियान भी शुरु करेंगे। नए मेंबर बनाने के लिए कल एक मेंबरशिप कैंपन को भी लॉन्च करेंगे। भारतीय जनता पार्टी विस्तृत कार्य समिति के साथ पूरे मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता उमंग और उत्साह के साथ मैदान में जुटे ही हैं लेकिन अमित शाह जी का मार्गदर्शन लेकर के हम और ताकत के साथ इस मैदान में उतरने की तैयारी कार्यसमिति के बाद करेंगे।’ इस तरह रविवार का दिन बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews