MP Election 2023 : सिंगल नाम के साथ BJP की तीसरी लिस्ट जारी, अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी को बनाया उम्मीदवार

bjp candidates list

MP Election 2023 : मंगलवार को बीजेपी ने सिंगल नाम के साथ अपनी तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें अमरवाड़ा (अजजा) सीट पर मोनिका बट्टी को उम्मीदवार बनाया है। मोनिका बट्टी अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं और हाल ही में वो बीजेपी में शामिल हुई हैं। उनके पिता मनमोहन शाह भट्टी भी विधायक रह चुके हैं। बता दें कि गोंडवाना पार्टी का अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में खासा प्रभाव है। ये अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है जिसपर बीजेपी ने मोनिका बट्टी के नाम का ऐलान किया है।

आदिवासी वोट साधने की कोशिश

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक और नाम पर अपनी स्वीकृति दे दी है। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर मोनिका बट्टी को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर पूर्व मंत्री प्रेम नारायण ठाकुर के बेटे उत्तम ठाकुर को लेकर अटकलें थीं लेकिन अब स्थिति साफ हो गई है। मोनिका बट्टी का अपने क्षेत्र में काफी असर है और उनका नाम घोषित किए जाने के बात तय हो गया है उनको टिकट देकर बीजेपी वहां के आदिवासी वोटों को साधने की कोशिश में है।

एक दिन पहले घोषित हुई थी दूसरी लिस्ट

इससे पहले सोमवार रात ही बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों को टिकट दिया गया है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी सूची में शामिल है। नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना की दिमनी सीट,  प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को टिकट दिया गया है। कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से प्रत्याशी बनाया गया है। लेकिन अब तक ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम नहीं आया है वहीं उनके दो समर्थकों के टिकट भी काटे गए हैं। हालांकि तीन समर्थकों को टिकट मिला भी है। बहरहाल, मंगलवार को एक और नाम के साथ बीजेपी ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews