
MP Election 2023 : प्रियंका गांधी के दौरे और उनकी घोषणाओं ने प्रदेश की सियासत को और हवा दे दी है, कमल नाथ और मप्र कांग्रेस ने स्कूली बच्चों, किसानों, महिलाओं से जुड़ी कई घोषणाएं प्रियंका गांधी से करवाई, शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों ने घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपये देने का वादा किया , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर घोषणाओं के आधार पर पलटवार किया है।
शिवराज ने कमलनाथ पर गांधी परिवार को ठगने के आरोप लगाये
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस की घोषणाओं के बारे में बात की , उन्होंने कहा कि पहले गांधी परिवार ने सबको ठगा लेकिन कमलनाथ गांधी परिवार को ही ठग रहे हैं, उन्होंने जिस तरह से प्रियंका गांधी से घोषणाएं करवाई उससे ये साफ जाहिर होता है।
सीएम का तंज – कांग्रेस ने कुछ भी लिख कर प्रियंका से बुलवा दिया
सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी के भाषण के दौरान हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि प्रियंका को परचा लिखकर कुछ दिया और कहलवा कुछ दिया, जब वे बैठ गई तो उन्हें फिर एक घोषणा एक लिए उठा दिया , उसमें स्कूली बच्चों को राशि देने की बात थी , प्रियंका ने कहा सालाना देंगे तो उन्हें टोका गया मैडम ये हम हर महीना देंगे, मतलब कुछ देना है नहीं, बस बोलना है।
भाजपा सरकार की योजनायें बंद करने के फिर लगाये आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कन्फ्यूज करो और वोट लो वाली नीति चल रही है, उन्होंने कांग्रेस का पुराना घोषणा पत्र “वचन पत्र” पढ़ते हुए कहा कि कांग्रेस ने स्कूली बच्चों को गणवेश, पाठ्यपुस्तक निःशुल्क देने की बात की लेकिन मामा जो लेपटॉप दे रहे थे बंद कर दिए, साइकिलें बंद कर दी, मेधावी विद्यार्थी योजना ठंडे बस्ते में डाल दी।
मुख्यमंत्री बोले- फिर ठगने आ गए हैं लेकिन ये पब्लिक है सब जानती है
उन्होंने कहा कमलनाथ अब कह रहे हैं निःशुल्क घर देंगे, लेकिन जब पीएम मोदी ने घर दिए थे तो लिए नहीं वापस कर दिए, मोदी जी द्वारा गरीबों को दिए गए मकान छीनने वाले, बच्चों की फ़ीस, लैपटॉप, साइकिल छीनने वाले फिर ठगने आ गए हैं, सीएम ने कहा कि पहले राहुल गांधी से किसानों के कर्जे माफ़ करने को लेकर झूठा वादा कराया अब प्रियंका से करा दिए, लेकिन ये पब्लिक है सब जानती है।
पहले गांधी परिवार ने सबको ठगा था…
लेकिन अब कमलनाथ जी गांधी परिवार को ही ठग रहे हैं। pic.twitter.com/URHaGlZfdh— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 13, 2023
कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही जनता से झूठ बोलकर ठगने का प्रयास करती रही है…
इस बार भी राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी से लगातार झूठ बुलवाया जा रहा है।लेकिन ये पब्लिक है, सब जानती है… pic.twitter.com/LL8MM17fRd
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 13, 2023
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

