MP Election 2023 : बीजेपी की चौथी सूची पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा ‘हारने वालों को दिया टिकट, मामला गंभीर है’

MP Election 2023 : बीजेपी की चौथी सूची पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा ‘हारने वालों को दिया टिकट, मामला गंभीर है’

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। 57 नाम वाली इस लिस्ट में सीएम शिवराज सिंह चौहान, गृहंमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव सहित 24 मंत्रियों के नाम शामिल है। वहीं सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। इन नामों को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि सर्वे में जिनकी हार तय बताई जा रही थी, बीजेपी ने उन्हीं को टिकट दिया है। इससे लगता है कि मामला गंभीर है। उसने कहा कि आने वाले शुभ दिनों में कांग्रेस की सूची आएगी और भाजपा के नाउम्मीदवारों को हार का स्वाद चखाएगी।

बीजेपी की चौथी सूची पर कांग्रेस

सोमवार को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में मतदान और मतगणना की तारीफ घोषित की और इसी के साथ आचार संहिता लागू हो गई है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में ‘कमल दिवाली’ मनेगी। इसके कुछ देर बाद ही बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी जिसमें 57 नाम शामिल हैं। इस लिस्ट के आने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी के पास शायद लड़वाने के लिए उम्मीदवार नही है, इसलिए उसने फिर उन्हीं पर दांव लगाया है जिन्हें जनता जनआशीर्वाय यात्रा में भगा रही थी। उसने ट्वीट करते हुए कहा कि “बीजेपी ने आज फिर अपने 57 नाउम्मीदवारों से आत्मसर्मपण कराने की पटकथा लिखी। बीजेपी के सर्वे में जिनकी हार निश्चित थी, बीजेपी ने उन्हें ही टिकट दिया है। मामला गंभीर है।  शिवराज जी, जनता तो आपको 17 नवंबर को हरायेगी, लेकिन आपके दूसरे इंजन ने अभी से आपके चारों ओर गड्ढे खोद दिये हैं।” 

‘शुभ दिनों में आएगी कांग्रेस की सूची’

कांग्रेस ने कहा है कि “भारतीय जनता पार्टी की चौथी सूची में उस कैबिनेट को फिर से टिकट दिए गए हैं, जिन्हें कुछ दिन पहले तक जन आशीर्वाद यात्रा में जनता पत्थर मार के भगा रही थी। भाजपा के पास एक मौका था कि भ्रष्टाचार और अत्याचार का जीता-जागता स्मारक बन चुकी इस कैबिनेट को तिलांजलि देकर जमीन पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को एक बार लड़ने का मौका देती, लेकिन भाजपा ने ठाना है, इस बार जमानत नहीं उठाना है। आने वाले शुभ दिनों में कांग्रेस की सूची आएगी और भाजपा के नाउम्मीदवारों को हार का स्वाद चखाएगी।” इस तरह कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी उम्मीदवारों पर निशाना साधा है। अब तक बीजेपी कुल 136 नामों की घोषणा कर चुकी है वहीं अब तक कांग्रेस की एक भी सूची जारी नहीं हुई है। लेकिन जिस तरह उसने कहा है कि आने वाले शुभ दिनों में कांग्रेस की सूची आएगी, इससे अंदाजा लगता है कि पितृपक्ष के बाद ही वो अपनी लिस्ट जारी करेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews