MP Election 2023 : 19 नगरीय निकायों की मतगणना की तैयारी पूरी, सोमवार 9 बजे से शुरू होगी परिणामों की घोषणा

MP Election 2023

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में दो दिन पूर्व 20 जनवरी को डाले गए वोटों की गिनती कल सोमवार 23 जनवरी को होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि 23 जनवरी को 19 नगरीय निकायों में होने वाली मतगणना की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मतगणना तथा निर्वाचन परिणामों को घोषणा सुबह 9 बजे से की जाएगी।

कुल 1144 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने बताया है कि गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर, बड़वानी जिले की बड़वानी, सेंधवा और धार जिले की धार, मनावर एवं पीथमपुर में मतगणना होगी। इसी तरह अनूपपुर जिले की नगर परिषद जैतहरी, खण्डवा जिले की ओंकारेश्वर, बड़वानी जिले की खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़ और धार जिले की नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में भी मतगणना होगी। इन नगरीय निकायों में 343 वार्ड और 720 मतदान केन्द्र हैं। आपको बता दें कि 20 जनवरी को कुल 1144 पार्षद पद के लिए मतदान हुआ था।

कुल 67.9 प्रतिशत मतदान हुआ 

गौरतलब है कि 20 जनवरी को 19 नगरीय निकायों में कुल 67.9 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें से 69.2 प्रतिशत पुरुष और 66.6 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही 11.1 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews