MP Election 2023 : डॉ. गोविंद सिंह ने बीजेपी पर लगाया सरकारी पैसों के दुरुपयोग का आरोप, निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र

MP Election 2023 : डॉ. गोविंद सिंह ने बीजेपी पर लगाया सरकारी पैसों के दुरुपयोग का आरोप, निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र

MP Election 2023 : नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत जो पैसा गरीबोंं की चिकित्सा के लिए आया था, बीजेपी उन पैसों का दुरुपयोग अपने प्रचार के लिए कर रही है। पिछले दिनों शहडोल में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया था, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी बजाय स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देने के वो पैसा प्रधानमंत्री के कट आउट लगाने, प्रचार और इवेंट करने में खर्च कर रहे हैं। उन्होने कहा कि ठीक विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह बीजेपी जनता को ठगने का काम कर रही है। इसे लेकर उन्होने निर्वाचन आयोग को अब एक पत्र लिखा है।

बीजेपी पर आरोप

डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि सीएम शिवराज और भाजपा चुनाव प्रचार अभियान में लगी है। उन्होने 39 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और अब वो  जनता की गाढ़ी कमाई चुनाव प्रचार अभियान में खर्च कर रहे हैं। वे हर वर्ग को करोड़ों रुपए देने की बात कर रहे हैं, इसी लिए अब नेता प्रतिपक्ष ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है कि सरकारी खर्च से जनता को प्रलोभन दिया जा रहा है और ऐसी घोषणाओं पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू नहीं होने का बहाना बनाया जा रहा है।

निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया से अनुसूचित जनजाति के लोग ज्यादा पीड़ित हैं। ऐसे रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पीएम मोदी जी ने गुजरात में इसे लेकर अभियान चलाया। पिछले दिनों शहडोल में भी मोदी जी ने सभा रखी थी जिसमें ग्रामीण स्वास्थ मिशन का पैसा खर्च किया गया। उन्होने आरोप लगाया कि चिकित्सा का पैसा बीजेपी ने अपने प्रचार के लिए खर्च किया। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि सरकारी पैसा मोदी जी के कट आउट में खर्च हो रहा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के पास लूट का पैसा नहीं है और भाजपा जनता से लूटे पैसों से चुनाव प्रचार कर रही है और जनता को प्रलोभन दे रही है। इसे लेकर अब उन्होने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है और इसपर रोक लगाने की मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”856360858″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews