MP Election 2023 : चुनाव तारीखों की घोषणा पर BJP-Congress में उत्साह, शिवराज-कमलनाथ ने किये अपनी-अपनी जीत के दावे

MP Election 2023 : चुनाव तारीखों की घोषणा पर BJP-Congress में उत्साह, शिवराज-कमलनाथ ने किये अपनी-अपनी जीत के दावे

MP Election 2023 : चुनाव आयोग ने आज पांच राज्यों में मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया, मप्र में 17 नवंबर शुक्रवार को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर रविवार को होगी और इसी दिन परिणामों की घोषणा भी होगी, चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही  भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों में उत्साह है

शिवराज का ट्वीट – इस बार की दिवाली कमल वाली

मतदान की तारीखों की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसका स्वागत किया, उन्होंने लिखा -चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। मध्यप्रदेश की जनता का प्यार भाजपा को लगातार मिलता रहा है, एक बार फिर विकास की रफ्तार को बनाए रखना है। डबल इंजन की सरकार पर मध्यप्रदेश को भरोसा है। प्रदेश का मतदाता जागरूक है और जानता है कि मध्यप्रदेश को विकास की राह पर कमल का साथ ही ले जा सकता है, तो इस बार की दिवाली कमल वाली।

3 दिसंबर को जनता की सरकार की विजय पर मोहर लग जाएगी : कमलनाथ 

उधर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी ट्वीट का चुनावों की घोषणा का स्वागत किया , कमलनाथ ने ट्वीट किया –  मध्य प्रदेश की सम्मानित जनता पिछले कई वर्ष से जिस तारीख का इंतजार कर रही थी आज विधिवत उसकी घोषणा हो गई। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में मतदान है। यह दिन लोकतंत्र का हरण करने वालों को सबक सिखाने और सत्य के शासन की पुनर्स्थापना करने का दिन होगा। मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और मध्य प्रदेश की समस्त जनता से निवेदन करता हूं कि मध्य प्रदेश के विकास को और मध्य प्रदेश के भविष्य को निगाह में रखकर चुनाव की तैयारी करें और सही समय पर सही जगह उंगली रखकर नए मध्य प्रदेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें। 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में जनता की सरकार की विजय पर मोहर लग जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews