MP Election 2023 : कांग्रेस वचन पत्र समिति की महत्वपूर्ण बैठक, नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज

MP Election 2023 : कांग्रेस वचन पत्र समिति की महत्वपूर्ण बैठक, नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों पूरी तरह तैयार है। एक तरफ शिवराज सरकार नई घोषणाओं के साथ जनता के लुभाने की कोशिश कर रही है वहीं कांग्रेस भी अपना वचन पत्र जारी करने की तैयारी में है। आज शनिवार को भी कमलनाथ के निवास पर वचन पत्र समिति की बैठक चल रही है। अब इसे लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के भोपाल स्थित आवास पर वचन पत्र समिति की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। यहां विधानसभा चुनाव 2023 के लिए फाइनल ड्राफ्ट की स्वीकृति दी जाएगी। यहां महिला, बुजुर्गों और युवाओ को लेकर नई योजना पर भी चर्चा हो रही है।  इस बैठक में पत्र में शामिल किए जा रहे विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक में दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सज्जन वर्मा, मुकेश नायक, शोभा ओझा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

कांग्रेस से वचन पत्र को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को बार-बार वचन पत्र समिति की बैठक करने की जगह उनके 2018 के वचन पत्र के ही कवर पेज और तारीख बदल देना चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा कि ‘उनका पुराना और अभी का वचन पत्र देख लीजिए। बार बार बैठक करने से अच्छा है कि उसका कवर पेज और तारीख बदल दें। पिछले वचन पत्र में ही जब कुछ पूरा नहीं किया तो अबके वचन पत्र में क्या पूरा करेंगे, ये देश और प्रदेश की जनता जानती है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews