एमपी चुनाव 2023 : कमलनाथ ने दोहराया “मां नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए मैं वचनबद्ध हूँ”

MP Election 2023

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है, कांग्रेस और भाजपा अपने अपने वचन पत्र (चुनाव घोषणा पत्र) जारी कर चुकी हैं, पार्टी के नेता वचन पत्र में दिए गए वचनों को निभाने के लिए अपनी प्रतिबद्धताएं जनता के सामने दोहरा रहे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आज एक बार फिर मां नर्मदा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

मां नर्मदा को लेकर कमलनाथ ने दोहराई प्रतिबद्धता  

कमलनाथ ने ट्वीट किया – मध्यप्रदेशवासियों के साथ “मां नर्मदा” पर मेरी गहरी आस्था है, विश्वास है। मां नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए मैं वचनबद्ध हूं। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार “मां नर्मदा परिक्रमा परिषद” का गठन कर परिक्रमावासियों  को सुविधाएं सुनिश्चित कराएगी।  नर्मदा परिक्रमा पथ पर सर्वसुविधायुक्त 51 नर्मदा भवन बनाएंगे। नर्मदा कॉरिडोर, नर्मदा रिवर फ्रंट और नर्मदा घाटों का विकास करेंगे। नर्मदा सेवकों को पहचान पत्र देंगे और मां नर्मदा के नदी स्वरूप के संरक्षण और संवर्धन के लिए “नर्मदा संरक्षण अधिनियम”बनाएंगे।

“त्वदीय पाद पंकजम, नमामि देवी नर्मदे” : कमलनाथ 

ट्वीट के आखिर में उन्होंने एक श्लोक की लाइन लिखते हुए लिखा – मां नर्मदा के सभी भक्त आस्था और विश्वास के साथ नर्मदा परिक्रमा कर आशीर्वाद पाएंगे। “त्वदीय पाद पंकजम, नमामि देवी नर्मदे”। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews