MP Election 2023 : कमलनाथ का आरोप ‘सीएम शिवराज ने मध्य प्रदेश को बनाया घोटाला प्रदेश’

Kamal Nath

MP Election 2023 : कमलनाथ ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगाए हैं। उन्होने कहा कि शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश को घोटाला प्रदेश बना दिया है और इस कारण नौजवानों की पूरी एक पीढ़ी बर्बाद हो गई है। पीसीसी चीफ ने कहा कि सरकार लगातार इन घोटालों को छिपाने का काम करती रही हैं और दोषियों को बचाने में भी उन्होने कोई कसर नहीं छोड़ी।

कमलनाथ ने लगाए आरोप

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि “शिवराज जी आपने मध्य प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बना दिया है। आपके इस घोटालाराज ने मध्य प्रदेश के नौजवानों की पूरी एक पीढ़ी बर्बाद कर दी है। मध्य प्रदेश के बेरोजगार नौजवान आपसे जानना चाहते हैं कि –

  • आपकी सरकार ने पटवारी भर्ती घोटाला क्यों किया?
  • आपकी सरकार ने आरक्षक भर्ती घोटाला क्यों किया?
  • आपकी सरकार ने नर्सिंग कॉलेज घोटाला क्यों किया?
  • आपकी सरकार ने व्यापम घोटाला क्यों किया?
  • आपकी सरकार ने पेसा भर्ती घोटाला क्यों किया?

और यह भी बताइए कि आखिर कौन सी वजह थी कि आपने इन सारे घोटालों पर पर्दा डाला और दोषियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी? इन घोटालेबाजों और आपके बीच क्या रिश्ता है?”

सच्चाई का साथ देने का आह्वान

बता दें कि कमलनाथ लगातार भ्रष्टाचार और 50 प्रतिशत कमीशन के मुद्दे को लेकर प्रदेशी की बीजेपी सरकार पर हमलावर है। एक दिन पहले भी अशोकनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा था कि शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। यहां चौपट अर्थव्यवस्था, चौपट रोजगार, चौपट शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था और चौपट उद्योग धंधे हैं। इसी कारण यहां निवेश भी नहीं आता है और प्रदेश का युवा बेरोजगारी के अंधेरे में भटक रहा है। कमलनाथ ने जनता से आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में वो सच्चाई का साथ दें क्योंकि ये चुनाव ही मध्य प्रदेश के भविष्य का निर्धारण करेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews