MP Election 2023 : 1 लाख सरकारी नौकरी को लेकर कमलनाथ ने सीएम शिवराज से पूछा सवाल, झूठे वादे करने का आरोप

Kamal Nath

MP Election 2023 : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि 15 अगस्त 2023 से पहले मध्य प्रदेश में 1 लाख सरकारी नौकरियों (Government Jobs) में भर्ती की जाएगी। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलाथ ने सवाल किया है कि वो उन एक लाख सरकारी नौकरियों का ब्यौरा जनता के सामने रखें। इसी के साथ उन्होने कहा कि नौकरियां दी नहीं गई हैं इसीलिए उनके बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी गई। पीसीसी चीफ ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता और नौजवान अब बीजेपी के झूठ को अच्छी तरह समझ गए हैं।

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘ आदरणीय मुख्यमंत्री जी आपने पिछले साल 15 अगस्त को वादा किया था कि एक साल में एक लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करेंगे। मुझे आशा थी कि इस स्वतंत्रता दिवस पर आप उन एक लाख सरकारी नौकरियों का ब्यौरा मध्य प्रदेश की जनता के सामने देंगे। नौजवान अगले दिन भी प्रतीक्षा करते रहे कि शायद व्यस्तता के चलते आप एक दिन बाद वह नौकरियां उनके सामने रखें। लेकिन नौकरियां दी होतीं, तब तो आप बताते! यह आपका ही कलेजा है जो स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र दिवस पर भी झूठी घोषणाएं कर सकता है। मध्य प्रदेश की जनता और नौजवान अच्छी तरह समझ गए हैं कि जो व्यक्ति पिछले 18 साल से एक के बाद एक झूठी घोषणा करता चला आ रहा है, वह चुनाव से पहले जो वादे कर रहा है, उनकी क्या दुर्गति होने वाली है? जनता को पता है कि मामा यह घोषणाएं उनके भविष्य के लिए नहीं, बल्कि अपने 50% के कमीशन राज की जेबें भरने के लिए कर रहे हैं। आप जनता का विश्वास तो पहले ही खो चुके थे, अब उनकी निगाह से भी उतर रहे हैं।’

बता दें कि पिछले साल मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा था कि दरअसल अगले साल तक (2023 तक) मध्य प्रदेश में 1 लाख युवाओं को शासकीय सेवा में भर्ती की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि सभी युवाओं को शासकीय नौकरियां देना संभव नहीं है और इसी कारण से प्राइवेट सेक्टर (Private Sector) में भी नौकरी के अवसर बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब सरकारी नौकरी के मुद्दे पर कमलनाथ ने सीएम से सवाल किया है और कहा है कि उनकी ये घोषणा भी अन्य घोषणाओं की तरह कोरा झूठ साबित हुई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews