MP Election 2023 : कमलनाथ ने भाजपा को कहा ‘भगदड़ जर्जर पार्टी’, बोले- बीजेपी के उम्मीदवार नहीं ‘नाउम्मीदवार’

KAMAL NATH

MP Election 2023 : दिल्ली में आज कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो रही है जहां प्रत्याशियों के नाम पर फैसला हो सकता है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर बीजेपी उम्मीदवारों को लेकर निशाना साधा है। उन्होने बीजेपी ने दिग्गज उम्मीदवारों को ‘नाउम्मीदवार’ बताया है। इसी के साथ तंज कसते हुए उन्होने भाजपा को ‘भगदड़ जर्जर पार्टी’ कहा है।

कमलनाथ ने किया तंज

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा असमंजस में पड़ गयी है। भाजपा ने अब तक जिन कथित दिग्गजों को जबरन प्रत्याशी बनाया है, उन्हें उम्मीदवार नहीं बल्कि ‘नाउम्मीदवार’ कहना उचित होगा। जन सत्ता को सौदा समझने वाली भाजपा अब स्वयं परेशान हैं। पहले तो भाजपा ने जनमत का अपमान किया, अब एक-एक प्रत्याशी और एक-एक मत के लिए तरस रही है। जोड़-तोड़ से सरकार बनाने वाले स्वयं की अंदरूनी तोड़-फोड़ से परेशान हैं। चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का अनावश्यक दबाव देखकर भाजपा में कई क़द्दावर नेता तो निष्क्रिय होकर सामने से हटकर भागे-भागे फिर रहे हैं। कई नेतागण नये रास्ते तलाश चुके हैं या कई नये रास्ते तलाश रहे हैं। आंतरिक असंतोष से भाजपा का संगठनात्मक ढाँचा भी अब चरमराकर जर्जर हो गया है। मध्यप्रदेश में भाजपा ‘भगदड़ जर्जर पार्टी’ बन गयी है।’

बता दें कि बीजेपी अब तक अपने उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है। दूसरी लिस्ट में  तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों के नाम शामिल हैं वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी टिकट दिया गया है। इसे लेकर कमलनाथ पहले भी कह चुके हैं कि बीजेपी को लड़वाने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे  तो उसे वोट कहां से मिलेंगे। अब एक बार फिर उन्होने कहा है कि भाजपा खुद अंदरूनी तोड़-फोड़ परेशान है और वरिष्ठ नेताओं पर चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews