कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की जनता से किए ये बड़े वादे, कांग्रेस की सरकार बनने पर लाएंगे योजनाएं

Kamalnath

OBC Reservation

MP Election 2023 : कमलनाथ ने कहा है कि मध्य प्रदेश चुनाव 2023 में कांग्रेस की सरकार बनने पर वो माता बहनों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के लिए हित के लिए योजनाएं लाएंगे। उन्होने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि वो हर वर्ग के हित के प्रतिबद्ध है। बता दें कि कांग्रेस ने इस बार चुनाव के लिए नारा दिया है “कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी”। कमलनाथ बीजेपी पर लगातार मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बनाने का आरोप लगा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य मध्य प्रदेश के हर व्यक्ति और वर्ग को खुशहाल बनाना है इसीलिए इस बार उन्होने खुशहाली का नारा दिया है।

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है कि ”खुशहाल नारी – खुशहाल मध्‍यप्रदेश” मेरा विजन है और इसे साकार करने के लिए मैं वचनबद्ध हॅूं ।
कांग्रेस सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित मध्‍यप्रदेश के निर्माण के लक्ष्‍य पर कार्य करेगी । महिला दुष्‍कर्म के मामलों में पिछले 18 वर्षों में मध्‍यप्रदेश का स्‍थान देश में निरंतर सबसे आगे रहा है । हम इस कलंक को मिटायेंगे । महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्‍च प्राथमिकता होगी । सुरक्षित नारी से खुशहाल मध्‍यप्रदेश की संकल्‍पना साकार होगी । कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।”

कर्मचारियों के लिए किया वादा

”खुशहाल कर्मचारी से खुशहाल मध्‍यप्रदेश” के नवनिर्माण के लिये मैं वचनबद्ध हॅू । पुलिसकर्मियों के त्‍याग एवं बलिदान का सम्‍मान करते हुये कांग्रेस सरकार –
1.पुलिस कर्मचारियों को सुनिश्चित साप्‍ताहिक अवकाश पुन: देगी।
2.विभिन्‍न पुलिस भत्‍तों जैसे – मोटरसाईकिल भत्‍ता, वर्दी भत्‍ता, आहार भत्‍ता आदि की राशि बढ़ायेंगे।
3.आरक्षक से लेकर अधिकारियों तक के रूके प्रमोशन तत्‍काल प्रारंभ करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि सेवा काल में सभी को 3 प्रमोशन मिले।
4.पुलिसकर्मियों की गृह जिले में पदस्‍थापना का प्रावधान करेंगे।
5.निवास कार्यालय एवं कार्यालयों में लगे पुलिसकर्मियों को फील्‍ड पोस्टिंग के अवसर देंगे।
6.आरक्षकों की ग्रेड पे में सुधार करेंगे।
7.विशेष पुलिस बल व विशेष शाखा के कर्मियों के जिला पुलिस बल में संविलियन का भर्ती नियमों में प्रावधान करेंगे।
8.होमगार्ड सैनिकों को राज्‍य पुलिस कर्मियों के समान दर्जा देकर वेतनमान में सुधार करेंगे और पुलिस बल में सेवा का प्रावधान करेंगे । ट्रांसफर नीति 2016 पुन: प्रारंभ करेंगे।
9.उपनिरीक्षकों की 2017 से बंद पड़ी भर्ती को तत्काल प्रारंभ करेंगे।
कांग्रेस का लक्ष्‍य है कि पुलिस कल्‍याण से मध्‍यप्रदेश सुरक्षित बने।”

जमीन संबंधी समस्याओं के लिए सरल व्यवस्या

मध्यप्रदेश के आमजन जमीन संबंधी समस्याओं और विवादों से अत्यधिक परेशान हैं। भूमि से जुड़े छोटे–छोटे कामों के लिए प्रक्रियाओं में तहसीलों के सालों चक्कर लगाते रहते हैं। कांग्रेस सरकार भूमि से जुड़े विषयों के सरलता से समाधान के लिए वचनबद्ध है। हम तहसील स्तर पर “भू–दल” बनाएंगे जो भूमि से जुड़े आमजन के कार्य सुगमता से करेगा। नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन की सरल व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कांग्रेस आएगी, खुशहाली आएगी।

पत्रकारों के लिए कानून 

“खुशहाल मध्यप्रदेश के नवनिर्माण में लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ पत्रकार साथियों के सक्रिय सहयोग और समर्थन के लिए मैं वचनबद्ध हूं। कांग्रेस सरकार पत्रकारों को सुरक्षा देने के लिए “पत्रकार सुरक्षा कानून” लागू करेगी, जिला पत्रकार भवनों का निर्माण करेंगे, प्रेस क्लबों को अनुदान देंगे। पत्रकार और पत्रकारिता कर्मियों का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कराएंगे। पत्रकारिता क्षेत्र की चुनौतियों के लिए पत्रकार परामर्श समिति गठित कर, समाधान करेंगे। कांग्रेस आएगी, खुशहाली आएगी।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews