MP Election 2023 : कमलनाथ का पीएम मोदी की गारंटी पर कटाक्ष, कहा ‘शिवराज सिंह चौहान पर भी हो सकता है इशारा’

mp kamalnath

Kamal Nath targeted on Modi-Guarantee : मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में कहा कि वो हर घोटालेबाज और चोर लुटेरे पर कार्रवाई की गारंटी देते हैं। बिना कांग्रेस का नाम लिए उन्होने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘उन्होंने कांग्रेस का नाम नहीं लिया। उनका इशारा शिवराज सिंह चौहान पर भी हो सकता है।’

भोपाल में मंगलवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत देशभर के 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष द्वारा आजकल एक नया शब्द पॉपुलर किया जा रहा है जो है ‘गारंटी’। उनकी तरफ से बार बार एक शब्द आता है ‘गारंटी।’  लेकिन ये विपक्षी दल किस चीज की गारंटी दे रहे हैं ? विपक्ष की गारंटी है भ्रष्टाचार की, घोटालों की..ये सारे लोग कम से कम 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है। इसमें कांग्रेस का घोटाला ही सिर्फ लाखों करोड़ों का है।’ पीएम ने कहा कि ‘जब विपक्ष गारंटी दे रहा है तो ऐसे में मोदी की भी एक गारंटी है। मेरी गारंटी है हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी। हर चोर लुटेरे पर कार्रवाई की गारंटी।’ उन्होने कहा कि जिसने गरीब को और देश को लूटा उसका हिसाब तो होकर रहेगा।

इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घोटाला और भ्रष्टाचार करने वाले पर कार्रवाई करने की गारंटी दी है लेकिन उन्होंने कांग्रेस का नाम नहीं लिया। इसका मतलब है कि उनका इशारा शिवराज सिंह चौहान पर भी हो सकता है। वहीं यूनिफॉर्म कॉमन कोड को लेकर कमलनाथ ने कहा कि ‘आज आम जनता के मुद्दे हैं महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसान। यह आज जनता के मुद्दे हैं। कितने लोग समझते हैं यूसीसी क्या है।’ वहीं प्रधानमंत्री के इस बयान पर कि ‘2024 में फिर से बीजेपी की सरकार बन रही है, जिससे विपक्ष बौखला गया है’ पर उन्होने कहा कि क्या मैं आपको बौखलाया हुआ लगता हूं। कमलनाथ ने कहा कि कोई भी बौखलाया हुआ नहीं है और बीजेपी अनर्गल बातें कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”840364707″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews