MP Election 2023 : कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा ‘भ्रमित भी है और भयभीत भी’

Kamal Nath

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में चुनावी समर शुरु हो चुका है। बीजेपी दो लिस्ट में 39-39 नाम और तीसरी लिस्ट सिंगल नाम के साथ जारी कर चुकी है। खास बात ये कि दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों के नाम शामिल हैं वहीं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी टिकट दिया गया है। इसे लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है और कह रही है कि उसे लड़ाने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। अब एक बार फिर कमलनाथ ने इसी बात पर बीजेपी पर निशाना साधा है।

कमलनाथ ने साधा निशाना

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि “सबको दिग्भ्रमित करने वाली भाजपा आगामी चुनावों में अपनी हार को सामने देखकर ख़ुद ही दिग्भ्रमित हो गयी है और डरकर विरोधाभासी नीति अपना रही है, जिससे जनता में भाजपा की हँसी उड़ रही है। एक तरफ़ भाजपा दावा कर रही है कि वो नयी पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ाना चाहती है; दूसरी तरफ़ वो झाड़-पोंछकर ऐसे नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर रही है, जिनके पास न तो लड़ने के लिए इच्छा-शक्ति है और न ही इस भाजपा विरोधी माहौल में जीतने के लिए जन-शक्ति। इस कारण एक तरफ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, तो वहीं दूसरी तरफ़ कनिष्ठ नेता भी नाराज़ हैं क्योंकि कई युवा नेता जो पहले से चुनाव की तैयारी कर रहे थे वो अपने को ठगा-सा महसूस कर रहे हैं। भाजपा भ्रमित भी है और भयभीत भी।”

बीजेपी पर हमला

इस तरह कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी जो एक तरफ युवाओं को आगे बढ़ाने की बात करती है, चुनावों में उसे लड़वाने के लिए कोई भी योग्य युवा उम्मीदवार नहीं मिल रहे। इसीलिए वो ऐसे नेताओं को फिर टिकट देने को बाध्य हैं जिनमें न इच्छाशक्ति है न ही जनशक्ति। इससे भाजपा के अंदर अलग अलग धड़े विभाजित हो रहे हैं क्योंकि जिन युवा नेताओं को उम्मीद थी कि पार्टी उनपर विश्वास जताएगी वो अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि इससे भाजपा का भ्रम और भय दोनों साफ जाहिर होते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews