MP Election 2023 : ‘लाड़ली बहना योजना’ को लेकर कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना

MP Election 2023 : ‘लाड़ली बहना योजना’ को लेकर कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना

MP Election 2023 : शिवराज सरकार की ‘लाड़ली बहना योजना’ की दूसरी किस्त आज यानी 10 जुलाई को महिलाओं के खाते में क्रेडिट की जाएगी। इस योजना को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होने कहा है कि आज प्रदेश की नारी शक्ति के लिए एक बार फिर झूठ बोला जाएगा। उन्होने कहा कि आगामी चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर सत्य और सेवा का असली कार्य प्रारंभ होगा।

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘मध्य प्रदेश की नारी शक्ति अच्छी तरह याद रखना कि आज 10 तारीख़ है। आज जुमलों की बरसात होगी और आप पर झूठा अहसान जताया जाएगा। 4 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी। तब सत्य और सेवा का पर्व शुरू होगा। आपके खाते में 1500 रुपए प्रतिमाह आएँगे। आपको गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा । आपको 100 यूनिट बिजली माफ़ और 200 यूनिट बिजली हाफ़ क़ीमत पर मिलेगी। तब होगा नारी सम्मान।’

बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को के खाते में 10 जून को पहली किस्त जारी की गई थी। इसी के साथ इन महिलाओं को अगले महीने से ही दूसरी किस्त का लाभ दिए जाने की बात कही गई थी। हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के अकाउंट में किस्त के 1000 रुपए जारी किए जाएंगे। जो महिलाएं योजना में पंजीयन नहीं करा पाई थीं, उन्हें दोबारा पंजीयन का मौका भी दिया गया। वहीं कांग्रेस ने इसके जवाब में ‘नारी सम्मान योजना’ लाने का वादा किया है। कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ये योजना लागू की जाएगी। इसमें 18 साल से लेकर 60 साल तक की हर महिला पात्र होगी। कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना में हर लाभार्थी महिला को 1500 रूपये देने का वादा किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews