MP Election 2023 : कमलनाथ की अहिरवार समाज संघ से मुलाकात, किया ये बड़ा वादा

MP Election 2023 : कमलनाथ की अहिरवार समाज संघ से मुलाकात, किया ये बड़ा वादा

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों कुछ मुद्दे लगातार गरमाए हुए हैं। चुनावी काउंट डाउन शुरु हो चुका है और बीजेपी कांग्रेस दोनों ही हर वर्ग सो साधने की कोशिश में है। पिछले दिनों सागर में प्रधानमंत्री मोदी ने संत रविदास मंदिर एवं स्मारक का भूमिपूजन किया। लेकिन इसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे केवल चुनाव के मौसम में उन्हें मंदिर बनाने की याद आई है। वहीं अब कमलनाथ ने अहिरवार समाज संघ से वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर संत रविदास से जुड़े पवित्र स्थल पर भव्य निर्माण कराया जाएगा।

संत रविदास जी को लेकर वादे और दावे

पीएम मोदी ने संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करते हुए कहा था कि मुझे विश्वास है कि इनकी कृपा से मैं डेढ़ साल बाद मंदिर का लोकार्पण करने भी आऊंगा। इस तरह उन्होने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावो के साथ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी जीत का भरोसा जताया था। वहीं कुछ दिनों बाद जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सागर पहुंचे तो बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि एक तरफ वोटों के लिए वो सागर में मंदिर बनाने की घोषणा करती है, वहीं 2019 में दिल्ली में संत रविदास जी के मंदिर पर बुलडोजर चलवा दिया। इसी के साथ उन्होने घोषणा की कि कांग्रेस सरकार बनने पर सागर में संत रविदास जी के नाम पर एक विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।

कमलनाथ ने किया वादा

अब कमलनाथ ने भी अहिरवार समाज संघ को बड़ा वादा किया है। उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘संत रविदास जी ने सागर जिले के कर्रापुर में भक्तजनों को गुरु वाणी दी थी और राजा चंद्रहास को गुरु दीक्षा दी थी। अहिरवार समाज संघ, संत रविदास जी आश्रम कर्रापुर धाम एवं अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के प्रतिनिधिमंडल से आज मुलाकात की और यह जानकारी प्राप्त हुई कि शिवराज सरकार कर्रापुर धाम की लगातार उपेक्षा कर रही है। मैं समाज के समस्त बंधुओं को भरोसा दिलाता हूं कि कांग्रेस सरकार आने पर संत रविदास जी महाराज से जुड़े इस पवित्र स्थल को उसकी गरिमा के अनुरूप स्थान दिया जाएगा और भव्य निर्माण कराया जाए।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews