पटवारियों के लिए कांग्रेस की बड़ी घोषणा, सरकार बनी तो इतना होगा ग्रेड पे, सज्जन वर्मा ने वीडियो किया जारी

पटवारियों के लिए कांग्रेस की बड़ी घोषणा, सरकार बनी तो इतना होगा ग्रेड पे, सज्जन वर्मा ने वीडियो किया जारी

MP Congress/MP Patwari :  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के 19 हजार पटवारियों ने अपनी 4 मांगों को लेकर शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। शनिवार को हजारों पटवारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी आवाज बुलंद की थी और आज शाम तक कोई आश्वासन ना मिला तो वे 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी है, इसी बीच एमपी कांग्रेस ने पटवारियों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है।

सज्जन वर्मा ने ट्वीटर के माध्यम से जारी किया वीडियो

दरअसल, पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने आज रविवार को एक ट्वीट जारी किया है, जिसमें उन्होंने घोषणा की है कि अगर 2023-24 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनी तो पटवारियों का ग्रेड पे 3200 करेंगे। वही उन्हें अन्य सुविधाओं का भी लाभ दिलाया जाएगा। वही उन्होंने 18 साल की शिवराज सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।बता दे कि शनिवार को तिरंगा यात्रा के बाद एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने पटवारियों के ग्रेड पे समेत अन्य मुद्दों को प्रमुखता से  उठाया था, जिसके बाद आज रविवार को कांग्रेस ने यह वीडियो जारी किया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, अपनी मांगों को लेकर पटवारी कई बार को चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ने अब तक इनकी मांगों पर विचार नहीं किया है, यही कारण है कि पटवारी हड़ताल पर है।प्रथम चरण में 21 अगस्त को पटवारी सभी शासकीय ग्रुप से लेफ्ट हो गए थे और ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार किया था। दूसरे चरण में 23 से 25 अगस्त तक 3 दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहे और फिर शनिवार को 26 अगस्त को भोपाल में शांतिपूर्वक तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा था और कहा था कि अगर इसके बाद भी शिवराज सरकार मांगों का निराकरण नहीं करती है तो तृतीय चरण में 28 अगस्त से हड़ताल पर चले जाएंगे।

ये हैं प्रमुख मांगें

  • समयमान की वेतन विसंगति को सुधारा जाए।
  • पदोन्नति दी जाए। क्रमशः आरआई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार।
  • गृह भाड़ा और यात्रा भत्ते संबंधी अन्य भत्ते बढ़ाए जाएं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews